फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge said that Congress lost in 2019 due to fake votes News In Hindi

Congress: '2019 में कांग्रेस फर्जी वोटों के चलते हारी', राहुल के बाद खरगे ने भी मोदी सरकार पर साधा निशाना

Fri, 08 Aug 2025 03:30 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 03:30 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगलूरू की 'वोट अधिकार रैली' में मोदी सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2019 में फर्जी वोटों से हारा था। इसके साथ ही खरगे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर चलता है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge said that Congress lost in 2019 due to fake votes News In Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में आयोजित वोट अधिकार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भी फर्जी वोटों के कारण हारा था। खरगे ने कहा कि मोदी सरकार चोरी की सरकार है। देश को फर्जी वोटों से रुला रही है। मैंने 2019 में कहा था कि कांग्रेस फर्जी वोटों के चलते हारी। अब वो बात सच साबित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर काम करता है।

विज्ञापन


बंगलूरू की वोटिंग पर गंभीर आरोप
खरगे ने कहा कि बंगलरू की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 6.6 लाख वोटों का सत्यापन हुआ है और यह धोखेबाज चुनाव था। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग तय करता है कि कहां वोट कम हों और कहां ज्यादा, ताकि भाजपा को फायदा मिले। खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा ने गैरकानूनी तरीके से जीत हासिल की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी नाजी जैसी निरंकुश मानसिकता दर्शा रहे', भाजपा का नेता विपक्ष पर बड़ा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, हम जनता के बीच जाकर उन्हें सबक सिखाएंगे। इसके साथ ही खरगे ने बताया कि 11 अगस्त को इंडिया गठबंधन के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च करेंगे और वोटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करेंगे।


ये भी पढ़ें:- Shashi Tharoor: 'लोकतंत्र की साख बचाना जरूरी, EC जल्द करे कार्रवाई', राहुल गांधी को मिला शशि थरूर का साथ

खरगे ने की संविधान की रक्षा की बात
इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने महात्मा गांधी के नारे करो या मरो को दोहराया। उन्होंने कहा कि अब संविधान की रक्षा के लिए भी हमें यही करना होगा। राहुल गांधी ने भी कहा कि संविधान बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी, नेहरू और सरदार पटेल की आवाज है, और कांग्रेस उसे हर हाल में बचाएगी।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
इससे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों की वोटर लिस्ट और मतदान केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग तुरंत सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि हमारी पोलिंग रिपोर्ट में हमें कर्नाटक में 16 सीटों पर बढ़त थी, लेकिन नतीजों में सिर्फ 9 मिलीं। हमने चुनाव आयोग से लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज मांगी, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला। फिर कानून ही बदल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed