फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge hits out at BJP-ruled states, cites alleged caste atrocity incidents

Mallikarjun Kharge: 'दलित-आदिवासियों के खिलाफ जातिगत अत्याचारों को दे रहे बढ़ावा', कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

Tue, 31 Dec 2024 03:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 31 Dec 2024 03:08 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करते हैं और वही जातिवादी मानसिकता भाजपा-शासित राज्यों में दोहराई जा रही है। 

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge hits out at BJP-ruled states, cites alleged caste atrocity incidents
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग दलितों और आदिवासियों के खिलाफ जातिगत अत्याचारों को बढ़ावा दे रहे हैं। खासकर उन राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है, जैसे हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश।

विज्ञापन


जातिवादी मानसिकता भाजपा-शासित राज्यों में दोहराई जा रही
खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करते हैं और वही जातिवादी मानसिकता भाजपा-शासित राज्यों में दोहराई जा रही है। उन्होंने भाजपा की सरकार को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि मोदी शासन के तहत दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं।
विज्ञापन


घटनाओं में दो गुना वृद्धि हुई
उन्होंने कहा, 'यह सच है कि मोदी सरकार के संविधान विरोधी शासन के तहत दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार हो रहे हैं। जो गरीब और वंचित हैं, वे 'मनुवाद' का शिकार हो रहे हैं। हर घंटे दलित-आदिवासी महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध हो रहे हैं और एनसीआरबी के अनुसार, 2014 के बाद इन घटनाओं में दो गुना वृद्धि हुई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं को उठाया 
कांग्रेस अध्यक्ष ने हालिया जातिगत अत्याचारों के कुछ उदाहरणों का हवाला दिया, जिनमें मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मौत, ओडिशा के बालासोर में एक आदिवासी महिला को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना, हरियाणा के भिवानी में एक दलित छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की घटना, महाराष्ट्र के पालघर में एक आदिवासी महिला की मौत और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन दलित परिवारों को जातिगत हमलों के कारण पलायन करने के मामले शामिल हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस 140 करोड़ भारतीयों के संविधानिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने देगी। कांग्रेस भाजपा-आरएसएस की संविधान विरोधी सोच के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed