Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mallikarjun-kharge-calls-opposition-india-bloc-meeting-delimitation-bill-parliament-special-session

विपक्ष की बैठक: खरगे बोले- चुनाव आयोग को परिसीमन का जिम्मा मिलना अस्वीकार्य, सरकार सीट बढ़ाकर सत्ता चाहती है

Sat, 28 Nov 2026 12:27 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 28 Nov 2026 12:27 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई। विपक्ष ने चुनाव आयोग की भूमिका और एससी-एसटी के प्रतिनिधित्व को लेकर चिंता जताई। साथ ही 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार के प्रस्ताव का विरोध करने की साझा रणनीति बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
mallikarjun-kharge-calls-opposition-india-bloc-meeting-delimitation-bill-parliament-special-session
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इसमें संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर चर्चा की। साथ ही सरकार के संभावित कदम के खिलाफ साझा रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


बैठक शनिवार सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित खरगे के 10, राजाजी मार्ग आवास पर हुई। इसमें विपक्षी दलों के इंडिया गुट के सभी घटक दलों के फ्लोर लीडर्स शामिल हुए। इसके अलावा गठबंधन से बाहर के विपक्षी दलों डीएमके, आम आदमी पार्टी (आप),बीजू जनता दल (बीजद) और शरद गुट से कोई नेता भी शामिल नहीं हुआ। 
विज्ञापन


खरगे ने क्या बोला? 
बैठक के बाद से  मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आज इंडिया अलायंस के सभी नेताओं ने मिलकर तय किया है कि जो मोदी सरकार की तरफ से जो संविधान संशोधन विधेयक लाया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। यह लोकतंत्र को खत्म कर के पूरी सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए इन्होंने आज 800 पार का नारा दिया है। 400 पार का नारा तो खत्म हो गया। अब 850 से ज्यादा सीटें कर के सत्ता अपने पास लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भारत चीन जैसा बन जाएगा, जहां बहुमत हासिल करने के लिए हजारों लोग एक साथ हाथ उठाते हैं। उन्होंने दावा किया, "वे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं और सरकार को हमेशा के लिए भाजपा/आरएसएस के हाथों में सौंपना चाहते हैं। मनुस्मृति लागू की जाएगी, यह तय है।" खरगे ने यह भी कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने इस बिल को पास कराने की कोशिश की थी, लेकिन विपक्ष की एकजुट कोशिशों के कारण वे नाकाम रहे।

खरगे ने सरकार पर क्या आरोप लगाया? 
ये अनुसूचित जाति और जनजातियों का ध्यान नहीं है, उनके साथ नाइंसाफी है। मैं आपको पढ़कर इसके नुकसान बताऊंगा। 2026 की जनगणना आने वाली है। अगर इसका डेटा आ जाता है और उससे एससी-एसटी को अपना शेयर नहीं मिलता। अभी के हिसाब से जो शेयर उन्हें मिल जाए उस पर बात चल रही है। वही चुनाव आयोग जिसने करोड़ों लोगों को मतदाता सूची से हटाया है, उसे परिसीमन की जिम्मेदारी मिल रही है, यह हमें स्वीकार नहीं है।

ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना
ज्ञानेश कुमार के रहते गोलमाल हो सकता है। जिसे चाहें जनरल बनाएंगे, जिसे चाहे रिजर्व बनाएंगे। ये परिसीमन में कुछ भी कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि जो 10 करोड़ वोटर सूची से छूट चुके हैं और वे निष्पक्षता से आरक्षण लागू करने के लिए ज्ञानेश तैयार नहीं हैं। तो आपके साथ कुछ दिक्कतें हैं। पूरा सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए वे मजबूती से काम कर रहे हैं।


30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र
सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान जरूरी सरकारी कामकाज के साथ महिला आरक्षण को जल्द लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक दोबारा पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed