{"_id":"687b67bb435ebd62d70fedb8","slug":"mallikarjun-kharge-attacks-pm-modi-says-he-visited-42-countries-but-did-not-reach-manipur-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर हमला, कहा- वे 42 देशों में गए पर मणिपुर नहीं पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर हमला, कहा- वे 42 देशों में गए पर मणिपुर नहीं पहुंचे
Sat, 19 Jul 2025 03:09 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:09 PM IST
सार
मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश की जनता भाजपा और आरएसएस को संविधान बदलने की इजाजत नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी में लोग काम करते हैं, जबकि मोदी की भाजपा में लोग केवल बोलते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 42 देशों का दौरा किया, लेकिन मणिपुर नहीं पहुंचे। खरगे ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश की जनता भाजपा और आरएसएस को संविधान बदलने की इजाजत नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी में लोग काम करते हैं, जबकि मोदी की भाजपा में लोग केवल बोलते हैं।
उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की ओर से आरोपपत्र दाखिल करना केवल उनका और गांधी परिवार का नाम खराब करने की कोशिश है। केंद्र सरकार कांग्रेस पार्टी को निशाना बना रही है। खरगे ने कहा कि वाड्रा के साथ जो कुछ किया गया है, वह एक व्यक्ति से बदला लेने और एक पार्टी को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। यह सब वाड्रा और गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश के तहत किया जा रहा है। वे इसमें कभी सफल नहीं होंगे। अदालतें हैं। वाड्रा को जो परेशानी दी जा रही है, वह ठीक नहीं है। हम सभी उनके अच्छे काम का समर्थन करते हैं।
ये भी पढ़ें: हिमंत बिस्व सरमा पर ममता बनर्जी का हमला, बोलीं- असम में बांग्लाभाषियों को डराया जा रहा
विज्ञापन
कांग्रेस पर भूमि जिहाद का समर्थन करने के आरोप पर खरगे ने कहा कि मुझे नहीं पता कि भूमि जिहाद क्या है? अगर वे मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई करना चाहते हैं, तो स्वागत है, उन्हें करने दीजिए। जब भी वे कार्रवाई करेंगे, मैं उसका जवाब दूंगा।
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ क्यों हुई कार्रवाई?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जमीन के लेनदेन में कथित धनशोधन से जुड़े एक मामले में चार्जशीट दायर की है। केंद्रीय एजेंसी इस मामले में वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी की 37.64 करोड़ रुपये की 43 अचल संपत्तियां कुर्क कर लीं हैं। आरोप है कि मानेसर-शिकोहपुर में मौजूद जमीन के ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से वाड्रा की कंपनी को बेचे जाने के एक दिन बाद ही इसका म्यूटेशन कर दिया गया। इतना ही नहीं, इसके अगले दिन जमीन को वाड्रा की कंपनी को स्थानांतरित भी कर दिया गया। जबकि आमतौर पर इस प्रक्रिया में तीन महीने का समय लगता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन