फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malegaon bomb blast case: Sambit Patra says Congress party hates Hindus

मालेगांव केस: संबित पात्रा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- पार्टी हिंदुओं से करती है नफरत 

Thu, 30 Dec 2021 05:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 30 Dec 2021 05:38 AM IST
सार

2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पुरानी पार्टी हिंदुओं से नफरत करती है और वह देश में अलगाववाद लाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Malegaon bomb blast case: Sambit Patra says Congress party hates Hindus
संबित पात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मालेगांव धमाके मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कहा कि एक सदी पुरानी पार्टी हिंदुओं से नफरत करती है और वह देश में अलगाववाद लाने की कोशिश कर रही है। उनका यह बयान 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले के एक गवाह के मंगलवार को मुकरने के एक दिन बाद आया है। 

विज्ञापन


देश में अलगाववाद लाने की कर रही कोशिश 
गवाह ने अदालत को बताया था कि महाराष्ट्र एटीएस ने उसे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के पांच सदस्यों को फंसाने का दबाव डाला गया था। पात्रा ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने गवाहों को डराकर झूठ बोलने की साजिश रची थी। कांग्रेस शुरू से ही हिंदुओं का अपमान करने में लगी हुई है। मालेगांव मामले के खुलासे से हम समझ सकते हैं कि यह किस तरह की नफरत कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन में हिंदुओं के प्रति रही होगी। यह एक बड़ी साजिश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस हिंदुओं, संतों और यहां तक कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। राहुल गांधी ने कहा था कि भगवा आतंकवाद बहुत खतरनाक है। राहुल गांधी हर दिन हिंदू धर्म और हिंदुत्व पर बोलते हैं। गौरतलब है कि 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में मंगलवार को एक और गवाह मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मुकरने वाला यह 15वां गवाह है। गवाह ने मुंबई की विशेष एनआईए अदालत को बताया कि मामले की तत्कालीन जांच एजेंसी एटीएस ने उसे प्रताड़ित किया था और उसे विस्फोट के बाद सात दिनों तक एटीएस के आफिस में रखा गया था। यही नहीं, एटीएस ने उसके परिजनों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दी थी। 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव धमाके में छह लोग मारे गए थे और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed