फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malegaon bomb blast bike and five cycles used in the blast were brought to court

Malegaon Blast Case: कोर्ट में पेश किए गए विस्फोट में इस्तेमाल वाहन, भाजपा सांसद के नाम पर है मोटर साइकिल

Tue, 02 Aug 2022 07:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Aug 2022 07:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 बम धमाका हुआ था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और सौ से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन
Malegaon bomb blast bike and five cycles used in the blast were brought to court
मालेगांव ब्लास्ट केस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

साल 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में मंगलवार को एनआईए कोर्ट में सबूत के तौर पर विस्फोट में इस्तेमाल एक बाइक और पांच साइकिलें पेश की गईं। विस्फोट में इस्तेमाल की गई एलएमएल मोटरसाइकिल भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर थीं, जो मामले में आरोपी भी हैं। 
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक जज एके लाहोटी ने फोरेंसिक एक्सपर्ट, गवाहों और वकीलों के साथ मिलकर मोटर साइकिल और साइकिलों का मुआयना किया। 

इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित की याचिका पर तेजी से फैसला करने का निर्देश दिया था। पुरोहित ने अपने खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि केस चलाने के लिए सरकार की ओर से मंजूरी कानूनी रूप से गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते महीने 13 जुलाई को एनआईए ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि 12 जुलाई तक कुल 495 गवाहों में से 256 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है। बाकि गवाहों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी। 

बता दें महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 बम धमाका हुआ था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और सौ से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। ब्लास्ट तब हुआ था जब कुछ लोग रमजान की नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। 

 
बम विस्फोट के मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, मेजर (सेनि.) रमेश उपाध्याय, अजय रहीरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल हैं, जो जमानत पर बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed