{"_id":"5bdcc3d6bdec22696720e1e8","slug":"malegaon-blast-hearing-begins-in-special-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अदालत में शुरू हुई मालेगांव धमाके की सुनवाई, एनआईए ने 286 गवाहों की सूची पेश की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विशेष अदालत में शुरू हुई मालेगांव धमाके की सुनवाई, एनआईए ने 286 गवाहों की सूची पेश की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष अदालत में शुक्रवार को 2008 मालेगांव बम धमाके मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोर्ट में 286 गवाहों की सूची पेश की है, जिनमें डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञों और अन्य गवाह शामिल हैं। एजेंसी ने मुकदमे के समर्थन में 200 दस्तावेज भी जमा कराए हैं।
विज्ञापन
एनआईए की विशेष अदालत के न्यायाधीश विनोद पडालकर ने गवाहों की सूची एवं दस्तावेज स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की है। अदालत ने मामले में 30 अक्तूबर को सभी सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे।
विज्ञापन
सभी पर आतंकवादी गतिविधियों, आपराधिक साजिश और हत्या के आरोप हैं। पुरोहित एवं साध्वी के अलावा आरोपियों में मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल हैं।
विज्ञापन