फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malegaon blast: BJP MP Pragya Singh Thakur appears before trial court

Malegaon Blast: भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर निचली अदालत में पेश हुईं, 2017 में मिली थी जमानत

Thu, 06 Oct 2022 06:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Oct 2022 06:35 PM IST
सार

दरअसल, मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात लोग मुकदमे का सामना कर रहे हैं। मामले में अब तक 26 गवाह मुकर चुके हैं।

विज्ञापन
Malegaon blast: BJP MP Pragya Singh Thakur appears before trial court
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुरुवार को एक निचली अदालत में पेश हुईं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर NIA के विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी के सामने पेश हुईं। कोर्ट में महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के एक अधिकारी ने गवाही दी। एटीएस ने ही ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


दरअसल, मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात लोग मुकदमे का सामना कर रहे हैं। मामले में अब तक 26 गवाह मुकर चुके हैं। मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास एक बाइक पर विस्फोटक रखकर किए गए धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बाइक प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर पंजीकृत थी और उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को 2017 में जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed