फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   male students who were accompanied by their female friends were assaulted by miscreants at someshwara beach

Karnataka: मंगलुरु में तीन छात्रों को पीटकर किया अधमरा, महिला दोस्तों के साथ आए थे घूमने; पांच गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 02:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 02 Jun 2023 02:08 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर कुलदीप कुमार ने बताया कि तीन छात्र अपनी महिला दोस्तों के साथ घूमने आए थे। तभी छह लोग अचानक से आ गए और उनसे उनके बारे में पूछने लगे। छात्रों ने अपना नाम वगैहरा बताया तो उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
male students who were accompanied by their female friends were assaulted by miscreants at someshwara beach
सोमेश्वर बीच पर मारपीट की घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के मंगलुरु के बाहरी इलाके में गुरुवार देर रात सोमेश्वर बीच पर मारपीट की सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 6 बदमाशों ने अपनी महिला दोस्तों के साथ घूमने आए तीन छात्रों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले छात्रों से उनका नाम-विवरण मांगा और फिर उनके साथ मारपीट की। हालांकि, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में एक नाबालिग भी है।

विज्ञापन

गुरुवार देर रात की घटना

पुलिस कमिश्नर कुलदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार देर तीन छात्र अपनी महिला दोस्तों के साथ घूमने आए थे। तभी छह लोग अचानक से आ गए और उनसे उनके बारे में पूछने लगे। छात्रों ने अपना नाम वगैहरा बताया तो उनके साथ मारपीट करके फरार हो गए। छात्रों का मार-मार कर अधमरा कर दिया था। बाद में पुलिस को जानकारी मिली तो छात्रों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

तीन टीमें लगी जांच में

वहीं, कुमार ने बताया आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। चार बालिग और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और दंगा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपितों की हुई पहचान

बता दें, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यतीश, सचिन, सुहेन और अखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगातार काम पर लगी हुई हैं। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed