फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malaria will end till 2030,Drug approval

2030 तक खत्म हो जाएगा मलेरिया, दवा को मिली मंजूरी 

Mon, 23 Jul 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jul 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Malaria will end till 2030,Drug approval

मादा मच्छर के काटने से होने वाली मलेरिया नामक जानलेवा बीमारी को खत्म करने के लिए एक नई दवा को मंजूरी मिल गई है। दरअसल, पी. विवाक्स मलेरिया के इलाज में ईजाद की गई ‘क्रिंटफेल’ (ताफनोक्विन) नामक एक नई दवा को ‘अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन) की मंजूरी मिल गई है। पी. वैवाक्स मलेरिया के लिए पहला नया उपचार है, जिसे वैश्विक स्तर पर मलेरिया के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन


क्रिंटफेल नामक दवा का इस्तेमाल 16 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए इलाज में संक्रमण को रोकने में सहायक है। यह लीवर में जाकर संक्रमण फैलाने वाले घातक जीवाणुओं को मारता है। पी. वैवाक्स मलेरिया मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में बड़ी बीमारी का कारण बनता है। सालभर में जून और सितंबर के महीने के बीच में सबसे अधिक मामले आते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद मार्च महीने में एक बार फिर इसके संक्त्रस्मण का खतरा रहता है। ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (डब्ल्यूएचओ) द्वारा विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2017 के मुताबिक, भारत में 1.31 मिलियन मलेरिया के मामले देखे गए और इनमें 23,909 मौतें हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed