{"_id":"5ba85d9f867a557ec86ba972","slug":"make-sign-language-official-said-minister-krishan-pal-singh-gurjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइन लैंग्वेज को बनाया जाए कामकाज की भाषा: कृष्णपाल सिंह गुर्जर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साइन लैंग्वेज को बनाया जाए कामकाज की भाषा: कृष्णपाल सिंह गुर्जर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा है कि साइन लैंगवेज को कामकाज की भाषा बनाया जाना चाहिए। वह इसके लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखेंगे। यह बात उन्होंने रविवार को कही।
विज्ञापन
साल 2011 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 50 लाख लोग ऐसे हैं जो सुन पाने में सक्षम नहीं हैं। वहीं 20 लाख लोग ऐसे हैं जो बोल पाने में सक्षम नहीं हैं। नेशनल असोसिएशन ऑफ डीफ प्रेजिडेंट एएस नारायण ने रविवार को सामाजिक न्याय मंत्रालय में आग्रह कर कहा कि साइन लैंग्वेज को भी कामकाज की भाषा बनाया जाए।
विज्ञापन
उनके आग्रह करने के बाद गुर्जर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'हम गृह मंत्री को खत लिखकर आपकी भावनाओं के बारे में बताएंगे।' मंत्री ने आगे कहा कि साइन लैंग्वेज पढ़ाई की भाषा है, मूक बाधिर लोगों से बात करने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। उन्होंने कहा कि वह इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेज (23 सितंबर) के दिन यह बात कहेंगे।
विज्ञापन
मामले पर डिपार्टमेंट ऑफ इम्पावरमेंट ऑफ पर्सन विद डिलेबिलिटीज की सेक्रेटरी शकुंतला डी गमनिम ने कहा कि 'हमने सभी केंद्रीय मंत्रियों और विभागों को कहा है कि सभी औपचारिक कार्यक्रमों में एक साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटर की नियुक्ति की जाए। ताकि संचार की समस्या के कारण कोई भी कार्यक्रम से बाहर न रहे।'
मामले पर डिपार्टमेंट की ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉली चक्रवर्ती ने कहा कि इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर साल 2015 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य ही लोगों को साइन लैंग्वेज में प्रशिक्षित करना था। अभी इस सेंटर द्वारा साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में 3 हजार शब्द जोड़ने पर भी काम किया जा रहा है। मार्च 2019 तक ये काम पूरा भी हो जाएगा।