फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Make in India' weapons played great role during Op Sindoor in destroying enemy targets: PM Modi

ऑपरेशन सिंदूर: 'दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने में स्वदेशी हथियारों ने बड़ी भूमिका निभाई', बोले पीएम मोदी

Sat, 26 Jul 2025 09:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 26 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें हवाई अड्डों, राजमार्गों, बंदरगाहों और रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं के साथ-साथ बिजली क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
'Make in India' weapons played great role during Op Sindoor in destroying enemy targets: PM Modi
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत तैयार किए गए हथियारों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने और दुश्मनों की नींद उड़ाने में अहम भूमिका निभाई। तमिलनाडु में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु का वादा किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा और ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ है। पिछले 11 वर्षों में इन पर हमारा ध्यान तमिलनाडु के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ब्रिटेन के साथ एफटीए पर पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन के साथ एफटीए हमारे विकसित भारत, विकसित तमिलनाडु के दृष्टिकोण को गति देता है। रेलवे के बारे में उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक विकास की जीवन रेखा है।

विज्ञापन


'कारगिल के वीरों को नमन'
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस है, मैं सर्वप्रथम कारगिल के वीरों को नमन करता हूं, शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। मेरा सौभाग्य है कि चार दिन के विदेश प्रवास के बाद मुझे सीधे भगवान रामेश्वर की इस पावन भूमि पर आने का अवसर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि आज थूथुकुडी हवाई अड्डे पर नए उन्नत टर्मिनल का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है। 450 करोड़ की लागत से निर्मित यह टर्मिनल अब सालाना 20 लाख से ज्यादा यात्रियों की सुविधा प्रदान कर सकेगा, जबकि पहले इसकी वार्षिक क्षमता केवल तीन लाख यात्रियों की थी। आज हमने तमिलनाडु में दो प्रमुख सड़क परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित की है। लगभग 2,500 करोड़ की लागत से निर्मित ये सड़कें दो प्रमुख विकास क्षेत्रों को चेन्नई से जोड़ेंगी। इन सड़कों के कारण डेल्टा जिलों और चेन्नई के बीच संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन


'समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान'
उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु और तूतीकोरिन की धरती और यहां के लोगों ने सदियों से एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दिया है। इस धरती ने ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को जन्म दिया, जिन्होंने एक स्वतंत्र और शक्तिशाली भारत की कल्पना की। इसी धरती ने वीओ चिदंबरम पिल्लई जैसे दूरदर्शी लोगों को जन्म दिया। औपनिवेशिक शासन के दौर में भी उन्होंने समुद्र के रास्ते व्यापार की ताकत को समझा। उन्होंने भारतीय जलक्षेत्र में स्वदेशी जहाज उतारकर अंग्रेजों को चुनौती दी। पिछले साल मैंने बिल गेट्स को थूथुकुडी के प्रसिद्ध मोती उपहार में दिए थे। उन्हें वे मोती बहुत पसंद आए। इस क्षेत्र के मोती कभी दुनिया भर में भारत की आर्थिक शक्ति का प्रतीक माने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि चार दिवसीय विदेश यात्रा के बाद मुझे भगवान श्री राम की इस पावन धरती पर आने का अवसर मिला। मेरी इस यात्रा के दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ। इस मुक्त व्यापार समझौते के बाद ब्रिटेन में बिकने वाले 99 प्रतिशत भारतीय उत्पाद कर-मुक्त हो जाएंगे। जब ब्रिटेन में भारतीय सामान सस्ता होगा तो वहां उनकी मांग बढ़ेगी और भारत में उन सामानों के निर्माण के और अवसर पैदा होंगे। भारत-ब्रिटेन एफटीए से तमिलनाडु के युवाओं, हमारे लघु उद्योगों, एमएसएमई और स्टार्ट-अप को सबसे अधिक लाभ होगा। आज दुनिया भारत की प्रगति में अपनी प्रगति देख रही है। यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगा। यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की हमारे मिशन को और तेज करेगा। भारत-यूके एफटीए भारत के प्रति विश्व के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। इसी आत्मविश्वास के साथ हम एक विकसित भारत और एक विकसित तमिलनाडु का निर्माण करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि महाकवि श्री सुब्रमण्यम भरतियार का जन्म भी इसी महान भूमि पर हुआ था। उनका न केवल थूथुकुडी से गहरा नाता था, बल्कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से भी उतना ही गहरा नाता था। काशी-तमिल संगमम जैसी पहलों के माध्यम से हम अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को निरंतर सुदृढ़ कर रहे हैं। 

मेक इन इंडिया और मिशन मैन्युफेक्चरिंग पर जोर
उन्होंने कहा, 'आज भारत सरकार का मेक इन इंडिया और मिशन मैन्युफेक्चरिंग पर बहुत जोर है। आप सभी ने अभी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेक इन इंडिया की ताकत देखी है। आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने में मेड इन इंडिया हथियारों की बड़ी भूमिका रही है। भारत में बने हथियार आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ाए हुए हैं।'


'मेगा और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का महाअभियान चल रहा'
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में मेगा और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का महाअभियान चल रहा है। कुछ दिन पहले शुरू हुआ जम्मू-कश्मीर का चिनाब ब्रिज इंजीनियरिंग मार्बल है। इस ब्रिज ने पहली बार रेलवे के जरिए जम्मू को श्रीनगर से जोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed