फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major roads and bridges washed away due to cloud burst in Sikkim high alert as water level Teesta river rises

Sikkim Flash Flood: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, पांच की मौत; ऊफान पर तीस्ता नदी, अलर्ट जारी

Wed, 04 Oct 2023 08:38 AM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक Published by: एन अर्जुन Updated Wed, 04 Oct 2023 08:38 AM IST
सार

सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके अलावा तीस्ता नदी के बढ़ते पानी से प्रतिष्ठित इंद्रेनी पुल भी बह गया।

विज्ञापन
Major roads and bridges washed away due to cloud burst in Sikkim high alert as water level Teesta river rises
Sikkim - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी बेसिन में अचानक आई बाढ़ में बुधवार को पांच लोगों की मौत हो गई और सेना के 23 जवान लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण देर रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बाढ़ और गंभीर हो गई। गंगटोक के एसडीएम महेंद्र छेत्री ने कहा, 'गोलितार और सिंगताम क्षेत्र से पांच शव बरामद किए गए हैं, जबकि तीन लोगों को गोलितर से बचाया गया है।'
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'राज्य की राजधानी गंगटोक से 30 किलोमीटर दूर सिंगतम में एक स्टील पुल (जिसे इंद्रेनी पुल के नाम से जाना जाता है) बुधवार तड़के तीस्ता नदी के पानी में पूरी तरह बह गया।' सिक्किम सरकार ने एक अधिसूचना में कहा कि प्राकृतिक आपदा को आपदा घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उफनती तीस्ता नदी के कारण प्रमुख सड़कें और पुल बह गए हैं। इस बीच बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 समेत प्रमुख सड़कें बह गईं हैं। बादल फटने के बाद सिक्किम में अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने से निचले हिस्से में जलस्तर अचानक 15-20 फुट ऊंचा हो गया। उन्होंने कहा, 'सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर है और 41 वाहन मलबे में डूबे हुए हैं।'

तीस्ता बेसिन में स्थित दिक्चू, सिंगतम और रंगपो सहित कई शहरों में भी नदी में उफान के कारण बाढ़ आ गई है। शिक्षा विभाग ने एक सर्कुलर में कहा कि मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में स्थित सभी स्कूल आठ अक्तूबर तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के कुछ हिस्से बह गए और उत्तर बंगाल तथा बांग्लादेश के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।



इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री पीएस गोले ने सिंगतम में घटनास्थल का दौरा किया और हर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और नागरिक समाज के लोगों से मुलाकात की। इस बीच, युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी है। 

वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने कहा कि तीस्ता बैराज से तीन शव बरामद किए गए हैं। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हमने निकासी का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि कोई जनहानि नहीं होगी। कलिमपोंग के एक परिवार को हम बचाकर ले आए थे, लेकिन वे हमारे कैंप से वापस चले गए और फंस गए। हमने सेना की एक टुकड़ी भेजी है और वे उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है।

Major roads and bridges washed away due to cloud burst in Sikkim high alert as water level Teesta river rises
Sikkim - फोटो : Amar Ujala

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके अलावा तीस्ता नदी के बढ़ते पानी से प्रतिष्ठित इंद्रेनी पुल भी बह गया। यह पूर्वी सिक्किम में सिंगतम को दक्षिण जिले को आदर्श गांव से जोड़ता है। दूसरी ओर सिक्किम में अधिकारियों ने डिक्चू, सिंगतम और रंगपो जैसे इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

Major roads and bridges washed away due to cloud burst in Sikkim high alert as water level Teesta river rises
Sikkim - फोटो : Amar Ujala

मुख्यमंत्री ने किया दौरा
दूसरी ओर सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग-गोले स्थिति का जायजा लेने के लिए सिंगतम पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सभी हमारे राज्य में आई हालिया प्राकृतिक आपदा से अवगत हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाएं तैनात कर दी गई हैं और नुकसान का आकलन करने और स्थानीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से सिंगतम का दौरा किया। 

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने और इस महत्वपूर्ण समय के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने" का आग्रह किया। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने कहा कि यह जरूरी है कि हम संयम बनाए रखें और अपने क्षेत्र में तेजी से सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद करें। सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है।

संयंत्र में विनिर्माण कार्य बाधित: एलेम्बिक फार्मा
इस बीच एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स ने बुधवार को कहा कि तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण उसके सिक्किम स्थित विनिर्माण संयंत्र में कामकाज बाधित हो गया है। किसी भी कर्मी को कोई नुकसान या क्षति नहीं हुई है, नुकसान का आकलन करने में कुछ समय लगेगा। बुधवार को बीएसई पर एलेम्बिक फार्मा के शेयर 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 780.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

तीस्ता नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा
उफनती तीस्ता नदी के कारण प्रमुख सड़कें और पुल बह गए हैं। तीस्ता नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। सिक्किम में निचले इलाकों और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार की सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ आ गई। बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 समेत प्रमुख सड़कें बह गईं हैं। तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने इंद्रेनी पुल को भी बहा दिया, जो पूर्वी सिक्किम में सिंगतम को दक्षिण जिले में आदर्श गांव से जोड़ता है। सिक्किम में अधिकारियों ने डिक्चू, सिंगतम और रंगपो जैसे इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

पीएम मोदी ने सिक्किम में प्राकृतिक आपदा की स्थिति का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। चुनौती से निपटने में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed