फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major Leetul Gogoi will loss seniority and will be transferred out of Kashmir valley

‘मानव ढाल’ वाले मेजर गोगोई को मिली सजा, भेजा जाएगा कश्मीर घाटी से बाहर

Sun, 05 May 2019 10:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 05 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Major Leetul Gogoi will loss seniority and will be transferred out of Kashmir valley
मेजर लीतुल गोगोई (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

मानव ढाल (2017) बनाने को लेकर चर्चा में आए मेजर लीतुल गोगोई को वरिष्ठता में कटौती का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्हें कश्मीर घाटी से बाहर भेजा जाएगा, क्योंकि सेना मुख्यालय ने उनके एक स्थानीय युवती से दोस्ती करने के मामले में कार्रवाई की पुष्टि कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी रविवार को दी।

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट मार्शल में गोगोई और उनके चालक समीर मल्ला को निर्देशों के विपरीत एक स्थानीय युवती से दोस्ती करने और अभियान क्षेत्र में रहने के दौरान अपनी ड्यूटी की जगह से दूर रहने में दोषी पाया था।
विज्ञापन


मल्ला की यूनिट के कंपनी कमांडर को उन पर कार्रवाई करने पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है, जिसमें उसे कड़ी फ टकार लगाई जा सकती है। मल्ला पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने का आरोप था। वर्ष 2017 में मल्ला टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती हुआ था और वह आतंकवाद रोधी अभियान में शामिल राष्ट्रीय राइफ ल्स के 53 सेक्टर में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया की सेना मुख्यालय ने पुष्टि की जिसके बाद गोगोई को कश्मीर घाटी से बाहर भेजने का फैसला किया गया। अंतिम आदेश हाल में प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि फरवरी की शुरुआत में मेजर गोगोई और उनके चालक के खिलाफ  समरी ऑफ  एवीडेंस के पूरा होने के बाद कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सैन्य अदालत ने दोनों आरोपियों तथा गवाहों के बयान दर्ज किए थे।


मेजर गोगोई और उनके चालक को पुलिस ने पिछले साल 23 मई को तब पकड़ा था जब उनका होटल स्टाफ  से विवाद हो गया था। वह 18 वर्षीय एक युवती के साथ होटल में कथित प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। इसी बात को लेकर होटल के कर्मचारियों से उनका झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed