फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major General level talks held today between Indian and Chinese Army to discuss the ongoing dispute in Eastern Ladakh

लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर दोनों सेनाओं के बीच फिर हुई बातचीत

Fri, 12 Jun 2020 08:29 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jun 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Major General level talks held today between Indian and Chinese Army to discuss the ongoing dispute in Eastern Ladakh
भारत चीन

लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर आज भी दोनों देशों की सेनाओं के बीच बातचीत हुई। सेना के सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत आगे बढ़ी। सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन कई स्तरों की बातचीत पर सहमत हुए हैं और इससे पहले कमांडर व मेजर स्तर की बातचीत हो चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि चीनी अधिकारी ने गुरुवार को कहा था कि चीन और भारत अपनी कूटनीतिक और सैन्य स्तर की वार्ता के दौरान सर्वसम्मति के आधार पर सीमा पर स्थिति को आसान बनाने के लिए ठीक से काम और कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता का बयान ऐसे समय पर आया जब भारत और चीनी सैन्य कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख पर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए उपयोगी वार्ता की है। उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र के कई बिंदुओं पर दोनों पक्षों के सैनिक पीछे हट गए हैं।


जब उनसे पूछा गया कि दोनों देशों द्वारा जमीन पर परिस्थितियों को सामान्य करने के लिए किस तरह की कार्रवाई की गई है तो चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बीजिंग में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'मेरे पास जमीन पर क्या स्थिति है उसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं आपको केवल यह बता सकता हूं कि कूटनीतिक और सैन्य स्तरों के माध्यम से दोनों पक्ष प्रभावी संचार के साथ प्रासंगिक मुद्दों को ठीक से संभाल रहे हैं। हम आम सहमति पर पहुंच गए हैं और उस सहमति के आधार पर दोनों स्थिति को कम करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed