{"_id":"650d8df5af0d34d1810c4883","slug":"major-fire-erupts-at-shopping-mall-in-mumbai-s-oshiwara-area-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग; 14 लोगों को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग; 14 लोगों को बचाया गया
Fri, 22 Sep 2023 06:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के उपनगरीय ओशिवारा में हीरा पन्ना मॉल में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बीएमसी के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
Maharashtra: Around 14 people were rescued by a team of fire brigade after a level 3 fire broke out in the Hira Panna Mall of the Jogeshwari area: Mumbai Fire Services https://t.co/kNCeMGdz6v
— ANI (@ANI) September 22, 2023विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि चार मंजिला इमारत से एक महिला सहित कम से कम 14 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि तीन अग्निशमन कर्मियों को दम घुटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर 25 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग लगने के बाद मॉल के अंदर एक जिम में कुछ लोग फंसे हुए थे। इन लोगों को टर्न टेबल एवं एंगस सीढ़ी का इस्तेमाल कर बचाया गया। बचाव कार्य के दौरान तीन दमकलकर्मियों को दम घुटने का सामना करना पड़ा। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में मॉल की दूसरी मंजिल में आग लगी थी लेकिन 3.40 बजे तक तीसरी मंजिल तक फैल गई।
विज्ञापन