फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   major fire broke out in a 21 storey residential building situated near Bollywood actor Shah Rukh Khan bungalow Mannat in Mumbai

मुंबई: शाहरुख के बंगले 'मन्नत' के पास बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल पर आग लगी, एक दमकलकर्मी की दम घुटने से बिगड़ी तबीयत

Mon, 09 May 2022 09:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 May 2022 09:32 PM IST
सार

अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ के पास स्थित 21 मंजिला आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल पर सोमवार शाम आग लग गई।

विज्ञापन
major fire broke out in a 21 storey residential building situated near Bollywood actor Shah Rukh Khan bungalow Mannat in Mumbai
Mumbai Fire - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ के पास स्थित 21 मंजिला आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल पर सोमवार शाम आग लग गई। आग पर काबू पाने के दौरान 31 वर्षीय एक दमकलकर्मी की दम घुटने से तबीयत बिगड़ गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि शाम करीब साढ़े सात बजे जीवेश बिल्डिंग में आग लगी। आग की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि रात 10 बजकर 25 मिनट तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी कौशल खजानसिंह राजपूत की दम घुटने से तबीयत बिगड़ गई। बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने दमकलकर्मी की दम घुटने से तबीयत बिगड़ने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दमकल अधिकारी के मुताबिक आग 21 मंजिला इमारत की 14वीं मंजिल पर लगी। इसे 'द्वितीय स्तर' की आग के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर इस बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां, सात जंबो टैंकर और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और अडाणी पावर के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed