फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major Dahiya's anniversary gift came after his death for his wife

मेजर दहिया की मौत के बाद पत्नी के पास पहुंचा सालगिरह का तोहफा

Fri, 17 Feb 2017 11:38 AM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए Updated Fri, 17 Feb 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
Major Dahiya's anniversary gift came after his death for his wife
सतीश दहिया
14 फरवरी की शाम मेजर सतीश दहिया की पत्नी के पास कई तोहफे पहुंचे। इन तोहफों में मोमबत्तियां, फूल और केक शामिल थे। तोहफे भेजने की वजह मेजर सतीश दहिया की शादी की तीसरी सालगिरह थी। लेकिन ये सालगिरह दहिया परिवार के लिए दुखभरी साबित हुई। मेजर दहिया की कश्मीर में चरमपंथियों से मुठभेड़ के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


दहिया के भेजे हुए तोहफे उनकी मौत के कुछ घंटे बाद घर पहुंचे थे। न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए सतीश दहिया की पत्नी सुजाता ने कहा, ''सतीश के भेजे गिफ्ट के साथ एक नोट लिखा था- आई लव यू पुच्चा। मुझे तुमसे प्रेरणा मिलती है। ये गिफ्ट पार्सल सतीश की मौत के कुछ घंटे बाद मुझे मिला था।''
विज्ञापन

 

मेजर दहिया की मौत की चर्चा सोशल मीडिया पर भी है। पढ़िए किसने क्या लिखा।

Major Dahiya's anniversary gift came after his death for his wife
निशांत शर्मा ने ट्वीट किया, ''जब घायल मेजर सतीश को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब कश्मीरी पत्थर मार रहे थे। किसी भी मानवाधिकार कार्यकर्ता ने इस बात पर आपत्ति नहीं जताई है।''

सचिन ने ट्वीट किया, ''शहीद मेजर सतीश दहिया अपने बच्चे के साथ। कोई इस मासूम से पूछे कि आजादी की क्या कीमत होती है?''

बता दें कि इससे पहले 14 फरवरी को ही भारत प्रशासित कश्मीर के बांदीपुरा जिले में हुई एक मुठभेड़ में तीन सैनिकों और एक चरमपंथी की मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed