{"_id":"5770569c4f1c1bca7379b179","slug":"major-changes-may-be-in-the-up-bjp-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा संगठन में हो सकता बड़ा बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपीः विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा संगठन में हो सकता बड़ा बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 27 Jun 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों से दायित्व वापस लेने की तैयारी है। प्रदेश भाजपा के मौजूदा संगठन महामंत्री सुनील बंसल की भी छुट्टी हो सकती है।
विज्ञापन
सूत्र बता रहे हैं कि उनसे संघ और भाजपा दोनों के आला पदाधिकारी खुश नहीं हैं। बंसल को आम कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। संघ की महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में हो रही बैठक में इस मसले पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से बंसल की शिकायत की है और यहां तक कहा है कि बंसल के रहते यूपी फतह का भाजपा का सपना पूरा नहीं होगा। काशी क्षेत्र के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग बंसल से नाराज है।
विज्ञापन
वह चाहे लखनऊ में रहें या जिलों में, आम कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर रहते हैं। उनके पास चाटुकारों की ही फौज रहती है। आम कार्यकर्ता यदि कोई शिकायत भी करे तो वे अनसुना कर देते हैं। पार्टी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि बंसल की इस कार्यशैली से प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर भी नाराज हैं।