फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major Bhavna Syal deployed in eastern Ladakh says Olive green runs in my blood

महिला दिवस: मेजर भावना स्याल बोलीं- मैं तीसरी पीढ़ी की सेना अधिकारी हूं, सैन्य बलों में सेवा देना बचपन का सपना

Wed, 08 Mar 2023 12:14 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Mar 2023 12:14 AM IST
सार

अपने परिवार से तीसरी पीढ़ी की सैनिक मेजर भावना स्याल का कहना है कि बचपन से ही उनका सपना सैन्य बलों में सेवा देने का था क्योंकि उनकी रगों में वर्दी का हरा रंग दौड़ रहा है। मेजर भावना ‘सिग्नल ऑफिसर’ के तौर पर पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं। वर्ष 2012 में सिग्नल कोर में नियुक्त हुईं मेजर भावना संचार कार्य का जिम्मा उठा रही हैं, जो सेना के लिए बेहद अहम है।

विज्ञापन
Major Bhavna Syal deployed in eastern Ladakh says Olive green runs in my blood
मेजर भावना स्याल। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

विज्ञापन

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर हम आपको भारतीय सेना के महिला सैन्य अधिकारी मेजर भावना स्याल के बारे में बता रहे हैं। भावना स्याल पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं। यहां हम उनकी प्रेरणा देने वाली बातों और अन्य लड़कियों व महिलाओं के लिए रोल मॉडल के तौर पर उनके संदेश से रूबरू करा रहे हैं।

अपने परिवार से तीसरी पीढ़ी की सैनिक मेजर भावना स्याल का कहना है कि बचपन से ही उनका सपना सैन्य बलों में सेवा देने का था क्योंकि उनकी रगों में वर्दी का हरा रंग दौड़ रहा है। मेजर भावना ‘सिग्नल ऑफिसर’ के तौर पर पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं। वर्ष 2012 में सिग्नल कोर में नियुक्त हुईं मेजर भावना संचार कार्य का जिम्मा उठा रही हैं, जो सेना के लिए बेहद अहम है। मेजर भावना स्याल कहती हैं, मेरे पिता, दादा-नाना सेना में थे, उनके कंधों पर लगा ब्रास मुझे सेना में आने के लिए बचपन से ही प्रेरित करता था। ऑलिव ग्रीन रन्स इन माई ब्लड।

विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख में जमा देने वाला तापमान एक चुनौती है। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि सेना किसी को भी सबसे कठिन परिस्थितियों में जीवित रहना सिखाती है। यह पूछे जाने पर कि किस चीज ने उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, मेजर भावना ने कहा कि वह अपने परिवार की परंपरा को जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ साक्षात्कार में मेजर भावना ने कहा कि मैं बचपन से जानती थी कि यही मेरे जीवन का लक्ष्य है। मेरे पिता की जैतूनी हरी वर्दी और उनके कंधों पर लगे सितारों ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। मेरे दादा और नाना दोनों ने भी सेना में सेवा की है। मेरे नाना ने द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था, तो जैतूनी हरा रंग, मेरी रगों में दौड़ता है।

मेजर भावना का पैतृक स्थान पंजाब में है। उन्होंने कहा कि उनके पिता 2012 में आर्टिलरी रेजिमेंट से कर्नल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने यादा किया, मैं अक्सर उनकी टोपी पहनती थी और घर में घूमती थी।

भारतीय सेना में महिलाओं की स्थिति को लेकर मेजर भावना ने कहा कि सेना में ‘सैनिक’ एक ‘‘लिंग-तटस्थ शब्द’’ है। उन्होंने कहा, मैं कहना चाहूंगी कि सेना में महिलाओं की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और प्रेरित महिलाएं दृढ़ संकल्प के साथ अपनी शक्ति साबित करने जा रही हैं। लेकिन, उन युवतियों के लिए जो सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छुक हैं या सपने देख रही हैं, उन्हें सबसे पहले खुद से पूछना चाहिये, ‘क्या आप इसके लिए तैयार हैं’। भावना स्याल ने कहा कि यदि हमारा जीवन दूसरों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है, तो यह हमारे लिए एक सुखद अनुभूति है।


सेना में महिलाओं के लिए अवसरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हमें समान अवसर दिए जा रहे हैं और हम एक-दूसरे (पुरुषों और महिलाओं) के लिए पारस्परिक सम्मान रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed