फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major accident in Odisha: people died due to suffocation in a septic tank under construction

ओडिशा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से छह लोगों की मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपे शव

Tue, 26 May 2026 12:07 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Tue, 26 May 2026 12:07 PM IST
सार

ओडिशा के कालाहांडी जिले के करियाखुंटा गांव में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर काम कर रहे छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बीमार हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसा जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण हुआ।

विज्ञापन
Major accident in Odisha: people died due to suffocation in a septic tank under construction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के करियाखुंटा गांव में हुई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

कैस हुआ हादसा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी लोग निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर काम कर रहे थे। यह घटना तब हुई जब उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित काम के लिए सेप्टिक टैंक का एक हिस्सा खोला और बिल्डर गलती से उसके अंदर गिर गया। उन्होंने बताया कि उसे बचाने के लिए बाकी लोग टैंक में घुस गए। इसी दौरान आशंका है कि जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण उनका दम घुट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन सभी को मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन राजमिस्त्री, एक मजदूर, सेप्टिक टैंक का निर्माता और उसका बेटा शामिल हैं। मृतकों की पहचान निमाई पाल (48) और उनके बेटे आकाश पाल (28), अदल माझी (55), मनोरंजन हाती (27), छंदा जल (32) और बिपुल जल (30) के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अनुग्रह राशि देनी की घोषणा की 

इस हादसे पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा कि मदनपुर-रामपुर में निर्माण स्थल पर हुए इस हादसे में छह लोगों की मौत बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं कालाहांडी के कलेक्टर सचिन पॉवर ने कहा कि जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 30,000 रुपये प्रति परिवार जारी कर दिए हैं।

राज्य मंत्री ने क्या कहा?

राज्य मंत्री पृथ्वीराज हरिनंदन ने कहा कि हम पर्याप्त कदम उठा रहे हैं ताकि राज्य में किसी भी समय, किसी भी स्थान पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। लेकिन कभी-कभी जब भी कोई दुर्घटना होती है, तो हम निश्चित रूप से उससे निपटने के लिए और अधिक सावधानी बरतते हैं ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed