{"_id":"58526a914f1c1b8c086496bb","slug":"main-key-points-of-today-loksabha-and-rajyasabha-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा-लोकसभा में आज के प्रमुख अपडेट, पढ़ें पूरी डिटेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा-लोकसभा में आज के प्रमुख अपडेट, पढ़ें पूरी डिटेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
संसद की कार्यवाही
संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को भी हंगामा हुआ। सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों सदन शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गया।
लोकसभा और राज्यसभा की आज की प्रमुख बातें
> राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने नोटबंदी के बाद परेशान किसानों के कर्ज माफी का मुद्दा उठाया।
> संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने लोकसभा में अगस्टा घोटाले का मामला उठाया।
> सरकार और विपक्ष ने एक दूसरे पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया।
> लोकसभा का पहला सत्र 7 मिनट में और दूसरा सत्र मात्र 20 मिनट में स्थगित हो गया था।
> राज्यसभा में उपसभापति पीजे कुरियन ने कहा कि दोनों तरफ से गतिरोध हो रहा है। मतलब कोई चर्चा नहीं चाहता है।
> विपक्ष ने कहा कि सरकार सदन नहीं चलने दे रही। प्रधानमंत्री बाहर कहते हैं उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा, जबकि उनके सांसद सदन नहीं चलने दे रहे।
> कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने नोटबंदी से परेशान किसानों पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया था।
> कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने किरण रिजिजू के कथित हाइड्रो प्रोजेक्ट घोटाले वाले मामले में चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया।