{"_id":"645d89b15259c7eb57095d06","slug":"main-accused-in-the-rape-of-a-college-student-in-a-moving-car-in-tripura-arrested-by-the-police-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 12 May 2023 04:50 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 04:50 PM IST
सार
सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ विभिन्न संगठनों और छात्र संगठनों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्रिपुरा में एक कॉलेज छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गौतम शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात पश्चिम त्रिपुरा जिले के अमाताली बाईपास के पास हुई। गौतम छात्रा को पहले से जानता था। वह पूरा दिन उसके साथ घूमता रहा। इसके बाद रात को मौका पाते ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे अमाताली बाईपास के पास छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विभिन्न संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सोमवार देर रात बाईपास रोड के किनारे सुनसान जगह से बरामद किया गया। पीड़िता की मां ने कहा कि कॉलेज से लौटते समय गौतम ने उनकी बेटी को लिफ्ट देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि कार में उसके अलावा तीन अन्य लोग भी सवार थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर माकपा की महिला शाखा त्रिपुरा गणतांत्रिक नारी समिति, डीवाईएफआई, एसएफआई समेत विभिन्न संगठनों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। माकपा केंद्रीय समिति की सदस्य दास ने कहा कि दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
सीएम ने दी प्रतिक्रिया
त्रिपुरा में कॉलेज छात्रा के साथ कार में सामुहिक दुष्कर्म मामले में सीएम मानिक साहा ने पत्रकार से बातचीत की। उन्होंने कहा- मुझे जैसे ही जानकारी मिली मैंने एसपी को तुरंत बुलाया और उस इस मामले को देखने को कहा। आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। उनके पास से नकद बरामद हुए। इसकी जड़े गहरी है और अब यह देखना है कि ये मामला किस ओर ले जाता है।
छात्रा से गैंगरेप में तीन गिरफ्तार
पश्चिम त्रिपुरा जिले में चलती कार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के सामने आने के तुरंत बाद मुख्य आरोपी गौतम शर्मा (26साल), वाहन चालक और सह-आरोपी सुदीप छेत्री (31साल) को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि तीसरे आरोपी की पहचान महेश कला इलाके के निवासी पट्टानजीत पॉल (26साल) के रूप में हुई है, जिसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक आरोपी के घर से 90 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

#WATCH | Tripura college student gang-raped in moving car | CM Manik Saha says, "As soon as I received the information, I called up the SP immediately and told him to address the matter at once. Arrests have been made. Currency notes were also recovered from them. This is… pic.twitter.com/yIBPUGXYYZ
— ANI (@ANI) May 12, 2023