{"_id":"5ceef76abdec22070d45aba4","slug":"maid-s-account-increased-from-700-to-32-million-in-32-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी के खाते में 32 महीने में 700 से बढ़कर हुए 75 लाख, सीबीआई ने मामला किया दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौकरानी के खाते में 32 महीने में 700 से बढ़कर हुए 75 लाख, सीबीआई ने मामला किया दर्ज
Thu, 30 May 2019 02:56 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 30 May 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने पेट्रोलियम विस्फोटक एवं सुरक्षा संगठन, चेन्नई में विस्फोटक विभाग के पूर्व संयुक्त मुख्य नियंत्रक एके यादव के खिलाफ कथित रूप से 98.89 लाख रुपये की अवैध संपत्ति के लिए मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उनके यहां काम करने वाली सरिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई ने बताया कि अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए एके यादव ने उसके घर में काम करने वाली सरिता के खाते का इस्तेमाल भी किया। सरिता के खाते की राशि महज 32 महीने में 700 रुपये से बढ़कर 75 लाख रुपये तक पहुंच गई।
सीबीआई के मुताबिक यादव की 98.89 लाख रुपये की अवैध संपत्ति, वैध आय से लगभग 311.3 प्रतिशत अधिक है। एजेंसी ने बताया कि जांच में टीवीके कुमारसेन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इसने यादव के एजेंट के रूप में काम किया। एफआईआर में कुमारसेन का नाम भी है।
सीबीआई ने एफआईआर में आरोप लगाया कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि यादव ने 12 अगस्त, 2015 से सात अप्रैल, 2018 तक चेन्नई में विस्फोटक विभाग के संयुक्त मुख्य नियंत्रक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की। जांच के दौरान पाया गया कि 2015-18 के दौरान एके यादव ने अपने और अपनी नौकरानी सरिता के नाम पर 1.37 करोड़ की अवैध संपत्ति जोड़ी,जबकि इस दौरान उसकी वैध आय 31.76 लाख रुपये थी। उसके सभी खर्च निकालने के बाद कुल अवैध संपत्ति की कीमत 98.89 लाख रुपये निकली।