फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahua Moitra taunt on Rajasthan BJP leader Gyan Dev Ahuja 'paanch humne maare hain' video

Mahua Moitra: मूछों वाला राक्षस...भाजपा के पूर्व विधायक के बयान 'हमने पांच मारे' पर महुआ मोइत्रा का तंज

Sun, 21 Aug 2022 08:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Aug 2022 08:54 AM IST
सार

महुआ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, भाजपा को बिलकिस बानों के दोषियों का स्वागत करने वाले दल को गुजरात से राजस्थान भेजना चाहिए, जिससे वे इस भाजपा नेता का स्वागत कर सकें। 

विज्ञापन
Mahua Moitra taunt on Rajasthan BJP leader Gyan Dev Ahuja 'paanch humne maare hain' video
महुआ मोइत्रा - फोटो : sansad tv

विस्तार

राजस्थान से भाजपा नेता व पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा का मॉब लिंचिंग को लेकर विवादित वीडियो वायरल होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उन पर हमला बोला है। महुआ ने कहा है कि पार्टी को बिलिकिस बानों दुष्कर्म कांड के 11 दोषियों का स्वागत करने वाले दल को गुजरात से राजस्थान भेजा जाना चाहिए, जिससे वे इस भाजपा नेता को भी माला पहना सकें। 

विज्ञापन


दरअसल, ज्ञानदेव आहूजा का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इसमें वह उदयपुर में कन्हैया लाल का सिर कलम करने की घटना का जिक्र कर रहे हैं। ज्ञानदेव आहूजा कहते हैं कि ये पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने एक मारा है। अब तक तो पांच हमने मारे हैं। मैंने अपने कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी है। मारो, बरी भी करवा देंगे, जमानत भी करवा देंगे। 
विज्ञापन


महुआ बोलीं- मूछों वाला राक्षस 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद महुआ मोइत्रा ने दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है, मूछों वाला यह भाजपा का राक्षस पांच लोगों को पीट-पीटकर मार डालने का दावा कर रहा है। कह रहा है कि अब तक तो हमने पांच मारे हैं। हमने छूट दे रखी है कि मारो सालों को। महुआ आगे कहती हैं कि बुराई का कोई चेहरा होता तो एकदम ऐसा ही होता। इसके बाद महुआ दूसरे ट्वीट में तंज कसते हुए कहती हैं कि भाजपा को बिलकिस बानों के दोषियों का स्वागत करने वाले दल को गुजरात से राजस्थान भेजना चाहिए, जिससे वे इस भाजपा नेता का स्वागत कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आहूजा ने दी सफाई
वहीं बयान को लेकर ज्ञानदेव आहूजा ने मीडिया को सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ न निकाले। मॉब लिंचिंग में अब से पहले जो लोग मारे गए, वे गौ तस्करी के आरोपी थे, गोकशी के घटनाओं में शामिल थे। धर्म विशेष की भावनाओं के साथ खेल रहे थे। इसलिए वे मारे गए। जबकि चिरंजीलाल ने कोई गुनाह नहीं किया था। फिर भी उसे पीट-पीटकर मार डाला गया।

क्या था मामला
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास में किसान चिरंजीलाल शौच करने खेत में गया था। उसी दौरान अलवर के सदर थाना क्षेत्र से चोर एक ट्रैक्टर को चोरी करके आ रहे थे। सदर थाना पुलिस और ट्रैक्टर मालिक चोरों का पीछा कर रहे थे। चोरों ने अपने आप को पुलिस और ट्रैक्टर मालिकों से घिरा देख ट्रैक्टर को बिजली घर के पास स्थित एक खेत में छोड़ दिया और वहां से भाग गए। इतने में ही पुलिस से पहले ट्रैक्टर के मालिक खेत में पहुंच गए। 20 से 25 समुदाय विशेष के लोगों ने नित्य क्रिया करने गए चिरंजी को चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। जिससे चिरंजीलाल की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed