फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahua Moitra says why not get MLA candidate rule changed also to allow Modiji to be candidate from each constituency in WB

टीएमसी सांसद मोइत्रा का पीएम पर हमला, कहा- क्यों न मोदीजी को हर सीट से प्रत्याशी बना दिया जाए

Sun, 28 Mar 2021 10:25 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 28 Mar 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
Mahua Moitra says why not get MLA candidate rule changed also to allow Modiji to be candidate from each constituency in WB
महुआ मोइत्रा - फोटो : Social Media

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा है कि जब आप चुनाव आयोग के पास जाते हैं तो पोलिंग एजेंट नियम को बदल दिया जाता है तो क्यों न विधायक उम्मीदवार से जुड़े नियमों को बदल दिया जाए, जिससे मोदीजी बंगाल की हर सीट से उम्मीदवार बन सकें।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से वह नियम फिर से लागू करने की अपील की थी, जिसके तहत पोलिंग एजेंट का उस मतदान केंद्र का मतदाता होना अनिवार्य था, जहां का उसे एजेंट बनना होता था। बंदोपाध्याय ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि जिस जगह मतदान केंद्र है, वहीं के स्थानीय व्यक्ति को ही राजनीति दल का पोलिंग एजेंट नियुक्त किया जाना चाहिए, जैसा कि पहले होता था।



उन्होंने कहा, 'भाजपा के ज्ञापन देने के बाद निर्वाचन आयोग ने उसी स्थान से पोलिंग एजेंट नियुक्त किए जाने की पुरानी परंपरा को बदल दिया है और इससे पहले चरण में मतदान केंद्रों में काफी समस्याएं आईं, क्योंकि एजेंट एक-दूसरे को जानते ही नहीं हैं।' बंदोपाध्याय ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अपील की है कि वह उसी स्थान से पोलिंग एजेंट नियुक्त करने के नियम को फिर से लागू करे, जहां मतदान केंद्र है, जिससे शेष सात चरणों में सुचारू और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित होगा।

उल्लेखनीय है कि आयोग ने पिछले सप्ताह पोलिंग एजेंट के लिए नियमों में संशोधन करने का निर्णय लिया, जिसके तहत कोई भी दल उस विधानसभा क्षेत्र के अंदर के किसी भी व्यक्ति को मतदान एजेंट नियुक्त कर सकता है, जो उस क्षेत्र का मतदाता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed