{"_id":"654e3b1cac9beb90a2049c35","slug":"mahua-moitra-adani-group-committed-coal-scam-nishikant-dubey-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: महुआ की सांसदी पर तलवार! TMC का सवाल- आचार समिति रमेश बिधूड़ी मामले पर मौन क्यों?; BJP ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: महुआ की सांसदी पर तलवार! TMC का सवाल- आचार समिति रमेश बिधूड़ी मामले पर मौन क्यों?; BJP ने कही यह बात
Fri, 10 Nov 2023 07:51 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 07:51 PM IST
सार
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। मोइत्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, अदाणी सरकार चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा, अदाणी ग्रुप द्वारा कोयला घोटाला किया गया है, जिसके बारे में पीएम मोदी भी जानते हैं।
विज्ञापन
nishikant dubey mahua moitra
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्वत लेकर सदन में सवाल पूछने के मामले में जहां एक तरह टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा लगातार आलोचनाएं झेल रही है। वहीं दूसरी ओर, महुआ मोइत्रा ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा, मोदी सरकार अदाणी ग्रुप के कोयला घोटाले के बारे में बात करने वालों का मुंह बंद करना चाहती है।
लोकसभा से निष्कासित करने की आचार समिति की सिफारिश के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, जो भी इनके घोटालों को उजागर करेगा, उन सभी का मुंह बंद कर दिया जाएगा। अदाणी ग्रुप पर हमला करते हुए मोइत्रा ने कहा, उन्होंने 13 हजार करोड़ रुपये का कोयला घोटाला किया है। पीएम मोदी इस बात को जानते हैं। वहीं सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, मोदी और अदाणी सरकार चला रहे हैं।
वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के आरोपों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, सब कुछ धीरे-धीरे स्पष्ट हो जाएगा। एथिक्स पैनल ने अपनी जांच के बाद लोकसभा अध्यक्ष को अपनी सिफारिश भेजी है। साथ ही निशिकांत दुबे ने कहा, अगर कोई सांसद कहता है कि मेरे ओटीपी का इस्तेमाल चार अन्य लोग करते हैं, तो यह गलत है। सरकार ने यह अधिकार नहीं दिया है। आप किसी बाहरी व्यक्ति को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल नहीं दे सकते। यहां भारत के बारे में कई संवेदनशील जानकारियां हैं।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद शांतनु सेन का कहा कि एथिक्स कमेटी, विशेषाधिकार समिति के सामने कई मामले लंबित हैं। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का मामला भी लंबित है। मोइत्रा पर कार्रवाई भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति है। अगर कोई भाजपा, केंद्र सरकार और अदाणी के खिलाफ बोलेगा तो उसे खत्म कर दिया जाएगा।