{"_id":"65de88e79093b85ce20b01ba","slug":"mahila-diwas-pm-modi-west-bengal-visit-sandeshkhali-women-victims-to-share-problems-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदेशखाली: महिला दिवस पर PM मोदी का बंगाल दौरा, ठीक बगल में लगेगा पीड़िताओं का मंच; दर्द सुनेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संदेशखाली: महिला दिवस पर PM मोदी का बंगाल दौरा, ठीक बगल में लगेगा पीड़िताओं का मंच; दर्द सुनेंगे प्रधानमंत्री
Wed, 28 Feb 2024 06:44 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:44 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल का संदेशखाली नकारात्मक कारणों से लगातार सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस के मौके पर बंगाल दौरा करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक संदेशखाली की पीड़िताएं पीएम मोदी के ठीक बगल में लगने वाले मंच से अपनी पीड़ा साझा करेंगी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की पीड़िताएं प्रधानमंत्री से साझा करेंगी अपने दर्द (संदेशखाली की तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में जुटी भाजपा ने संदेशखाली की घटना को भुनाने की बड़ी रणनीति तैयार कर ली है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बारासात में महिला केंद्रित एक जनसभा में संदेशखाली की पीड़िताओं का दर्द सुनेंगे। बड़ा संदेश देने के लिए पीएम की जनसभा की तारीख छह मार्च की जगह आठ मार्च कर दी गई है।
द बिग रिवील- द संदेशखाली शॉकर के नाम से डाक्यूमेंट्री
पार्टी सूत्रों ने कहा कि संदेशखाली के पास हो रही इस जनसभा में पीएम के तैयार होने वाले मुख्य मंच के बराबर में एक और मंच बनाया जाएगा। इस मंच पर संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं अपना दर्द साझा करेंगी। इसके अलावा पार्टी ने पीड़िताओं का दर्द सामने लाने के लिए द बिग रिवील- द संदेशखाली शॉकर के नाम से एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई है। इस फिल्म में पीड़िताओं के बयान और अनुभव साझा किए गए हैं। खबर के मुताबिक बारासात में पीएम के मंच के ठीक बगल में एक और मंच बनेगा। यहीं से महिलाएं प्रधानमंत्री के साथ अपनी पीड़ा साझा करेंगी।