{"_id":"5abfb7ab4f1c1bc0618b4c36","slug":"mahbooba-mufti-in-favor-of-talks-with-pakistan-appeals-to-pm-for-peace-restoration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में महबूबा, शांति बहाली के लिए पीएम से की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में महबूबा, शांति बहाली के लिए पीएम से की अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के साथ जल्द से जल्द वार्ता प्रक्रिया शुरू करने की अपील की क्योंकि उसी के पास राज्य में शांति बहाली की कुंजी है। कश्मीरी पंडितों के एक समूह द्वारा आयोजित समारोह में महबूबा ने कहा कि युद्ध कभी कोई विकल्प नहीं न था और न हो सकता है। आपसी मेलमिलाप ही एक मंत्र है जिसका पालन करने की हमें जरूरत है।
पाकिस्तान से फिर बातचीत शुरू करें पीएम : महबूबा
इसके लिए हमने पीएम मोदी से पाकिस्तान से संवाद की अपील की है। हमें पड़ोसी मुल्क से यह आश्वासन लेने की जरूरत है कि वह भारत के खिलाफ अपनी सरजमीं के इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा। हकीकत में, हम सभी को पता है कि राज्य में शांति की चाबी पाकिस्तान में है क्योंकि वे ही राज्य में आतंकियों को भेजते हैं।
'नए मार्ग खुलने से आजादी के नारे खुद ब खुद बदल जाएंगे'
उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में आजादी के नारों को बदलने की कोशिश किए जाने की जरूरत है। ऐसा किया जा सकता है। आखिर जम्मू-कश्मीर मध्य एशियाई देशों का गेटवे क्यों नहीं हो सकता है। यदि चीन-पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर संभव है तो यह भी संभव है। अगर हम नई सड़कों खोल दें तो आजादी के नारे खुद ब खुद बदल जाएंगे।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित घाटी आएं
समारोह में करीब 200 कश्मीरी पंडित शामिल हुए। इन्होंने 1990 में आतंकवाद के दौरान अपने घर छोड़ दिए थे। महबूबा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को घाटी में वापस आना चाहिए ताकि उनकी मौजूदा पीढ़ी को पता चल सके कि उनकी जड़ें राज्य में कहां से जुड़ी हुई हैं। कश्मीर में पिछले सालों में उनके साथ जो कुछ हुआ, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पंडितों के बिना कश्मीर अधूरा है। शुरुआत आप लोग पर्यटक तौर पर आकर करें और यदि आपको सुरक्षा का अहसास होता है तो आप अपने घर आकर रहें। राज्य में समस्याएं हैं लेकिन हम सब मिलकर इनका सामना करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीरी पंडितों से उनकी समस्याओं के समाधान में देरी के लिए माफी भी मांगी।

युद्ध हुआ तो विनाशकारी होगा
मुख्यमंत्री ने लोगों से टीवी चैनलों पर होनी बहसों को नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये बहसें दो युद्धरत देशों के बीच घृणा को बढ़ाती हैं। इसी तरह से ये कश्मीर के मुस्लिमों और देश के अन्य लोगों के बीच भी घृणा पैदा करती हैं। इन टीवी चैनलों का मकसद केवल टीआरपी हासिल करना होता है न कि समस्या का समाधान सुलझाना।
टीवी बहस को नहीं देखें
महबूबा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि दोनों देशों को पता है कि यह विनाशकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध होना होता तो 2001 में संसद पर हमले के बाद हो गया होता जब दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर एक साल तक आमने-सामने तैनात रही थीं। अगर उस वक्त युद्ध नहीं हुआ तो अब होना मुश्किल है।