फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahayuti aims to win more than 45 LS seats in Maharashtra; workers will quit MVA soon: Bawankule

Maharashtra: बावनकुले बोले- 'महायुति' का लक्ष्य 45 से अधिक लोकसभा सीटें जीतना, कार्यकर्ता जल्द MVA छोड़ देंगे

Wed, 03 Jan 2024 05:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jan 2024 05:20 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति गठबंधन के नेता 14 जनवरी को राज्य के सभी जिलों में एक साथ रैलियां करेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सहयोगी फरवरी के मध्य तक संभाग स्तरीय बैठकें पूरी कर लेंगे।

विज्ञापन
Mahayuti aims to win more than 45 LS seats in Maharashtra; workers will quit MVA soon: Bawankule
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि 'महायुति' गठबंधन का लक्ष्य राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 45 से अधिक सीटें जीतना है। उन्होंने कहा कि गठबंधन अगले आम चुनावों की तैयारियों के लिए 14 जनवरी से बैठकें शुरू करेगा।

विज्ञापन

भाजपा में शामिल होंगे विपक्षी कार्यकर्ता-नेता: बावनकुले
बावनकुले ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सीटों के बंटवारे पर फैसला महायुति के घटक दलों के केंद्रीय नेता करेंगे जिसे पार्टी नेता स्वीकार करेंगे। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महायुति गठबंधन में कौन-कौन दल शामिल
महायुति में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राकांपा (अजित पवार गुट) शामिल हैं। बावनकुले ने राकांपा (अजित पवार गुट) के नेता सुनील तटकरे और शिवसेना के राज्य के कैबिनेट मंत्री दादा भुसे के साथ मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा,'गठबंधन के नेता 14 जनवरी से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करेंगे।'

विज्ञापन

सभी जिलों में एक साथ रैलियों करेंगे महायुति नेता
सत्तारूढ़ दलों के गठबंधन के नेता 14 जनवरी को राज्य के सभी जिलों में एक साथ रैलियां करेंगे। बावनकुले ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सहयोगी फरवरी के मध्य तक संभाग स्तरीय बैठकें पूरी कर लेंगे।

'एमवीए में सिर्फ नेता बचेंगे, कार्यकर्ता पाला बदल लेंगे''
उन्होंने कहा, 'हम आगामी चुनाव में 51 फीसदी वोट शेयर के साथ 45 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने की तैयारी कर रहे हैं। सभी दल राज्य में अपना आधार बढ़ाने की कोशिश करेंगे।' उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी की कल्पना के अनुरूप भारत बनाना है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न व दलों के कई नेता सत्तारूढ़ सहयोगियों में शामिल होने के लिए कतार में हैं और आखिर में महा विकास अघाड़ी के पास केवल नेता बचेंगे क्योंकि कार्यकर्ता पाला बदल लेंगे। एमवीए में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट, राकांपा (शरद पवार समूह) और कांग्रेस शामिल हैं।

'केंद्रीय नेतृत्व लेगा अंतिम फैसला'
बावनकुले ने यह भी कहा कि तीन नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार सीटों के आवंटन पर अपने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने के लिए सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, 'जाहिर है, हर पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहेंगे केंद्रीय नेतृत्व ही इस पर अंतिम फैसला लेगा। मतदान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के लिए होगा और कुछ नहीं।' भाजपा नेता ने यह भी कहा कि महायुति इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में (288 में से) 225 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed