फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahatma Gandhi Jayanti an opportunity to rededicate ourselves to the values of peace and communal harmony

राष्ट्रपति बोलीं- आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने और देश तथा दुनिया की प्रगति की दिशा में काम करने का लें संकल्प

Sat, 01 Oct 2022 10:25 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 10:25 PM IST
सार

मुर्मू ने कहा कि इस साल गांधी जयंती को मनाना एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti an opportunity to rededicate ourselves to the values of peace and communal harmony
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, मैं महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।  उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए शांति, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के मूल्यों के लिए खुद को पुन: समर्पित करने का अवसर है।
विज्ञापन


मुर्मू ने कहा कि इस साल गांधी जयंती को मनाना एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। यह समय सभी के लिए गांधी जी के सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में काम करने का है। राष्ट्रपति ने कहा कि एक सदी पहले गांधी जी ने ‘स्वदेशी’ के अपने आह्वान और आत्मनिर्भरता पर जोर देकर लाखों लोगों को प्रेरित किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे ही हम आजादी की शताब्दी से पहले अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं, यह जानकर खुशी हो रही है कि युवा पीढ़ी भी गांधी जी के कार्यों से प्रेरणा ले रही है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देशवासियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने, आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने और देश तथा दुनिया की प्रगति की दिशा में काम करने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed