फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MahaTikaran: More than 35 lakh people have been vaccinated so far, UP tops

महाटीकाकरण: अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों को लगे टीके, यूपी अव्वल

Sat, 30 Jan 2021 10:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 30 Jan 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
MahaTikaran: More than 35 lakh people have been vaccinated so far, UP tops
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी के खिलाफ देश में जारी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 5,70,000 लोगों को टीका लगाया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कुल 35,00,027 लाभार्थियों में से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 4,63,793 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद राजस्थान में 3,24,973, कर्नाटक में 3,07,891 और महाराष्ट्र में 2,61,320 लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,809 सत्रों में कुल 5,71,974 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 63,687 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.70 लाख रह गई
भारत में उपचाराधीन लोगों की संख्या 1.70 लाख से कम (1,69,824) हो गई है। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या देश में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 1.60 प्रतिशत से भी कम (1.58 प्रतिशत) है। संक्रमित पाए जाने की साप्ताहिक दर नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल व चंडीगढ़ में संक्रमण दर ज्यादा
केरल में लोगों के संक्रमित पाए जाने की सर्वाधिक साप्ताहिक दर (12.20 प्रतिशत) है और इसके बाद चंडीगढ़ का नंबर (7.30 प्रतिशत) आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed