फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahatma Gandhi Death Anniversary 2021: Mahatama Gandhi bapu 73th death anniversary today nation remembering president ram nath kovind pm narendra modi congres rahul gandhi all live updates

Mahatma Gandhi Death Anniversary: राजघाट पहुंच पीएम मोदी ने किया बापू को नमन, राहुल गांधी ने कही यह बात

Sat, 30 Jan 2021 11:17 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sat, 30 Jan 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Anniversary 2021: Mahatama Gandhi bapu 73th death anniversary today nation remembering president ram nath kovind pm narendra modi congres rahul gandhi all live updates
महात्मा गांधी पुण्यतिथि: राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी बापू की 73वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 के दिन नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी। बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें नमन किया। वहीं, राहुल गांधी ने भी पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को याद किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बापू हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार हमेशा प्रेरित करते हैं। 
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने ऐसे किया नमन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने किया नमन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पुण्यतिथि पर बापू को याद किया। राहुल गांधी ने वीडियो के साथ महात्मा गांधी के एक कोट को ट्वीट करते हुए लिखा- 'सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed