फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharastra: Narayan Rane joining BJP Shiv Sena leader Deepak Kesarkar targets him

नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना बोली: यह दूध में नमक मिलाने जैसा

Wed, 28 Aug 2019 11:47 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 28 Aug 2019 11:47 AM IST
सार

  • नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना का विरोध
  • शिवसेना नेता कहा- यह दूध में नमक मिलाने जैसा है
  • नारायण राणे शिवसेना और कांग्रेस में रह चुके हैं

विज्ञापन
Maharastra: Narayan Rane joining BJP Shiv Sena leader Deepak Kesarkar targets him
नारायण राणे (फाइल फोटो)

विस्तार

महाराष्ट्र के प्रमुख नेता नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने के लंबे इंतजार का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सत्ताधारी पार्टी की सहयोगी शिवसेना ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ असंतोष की आवाज उठाई है। 

विज्ञापन



शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने मंगलवार को कहा कि राणे को भाजपा में शामिल करना मीठे दूध में नमक मिलाने जैसा होगा। केसरकर ने कहा कि राणे को भाजपा में लाना व्यर्थ है क्योंकि उनके पास केवल एक विधायक बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसरकर ने कहा कि यह देखते हुए कि उद्धव ठाकरे और सीएम के बीच के रिश्ते अभी कितने अच्छे हैं, नारायण राणे को बीजेपी में लेना, मीठे दूध में नमक मिलाने के जैसा होगा।

उन्होंने आगे कहा कि अब तक सीएम ने अच्छे फैसले लिए हैं और हमें उम्मीद है कि वह अच्छा काम करना जारी रखेंगे। राणे को भाजपा में लाने का क्या फायदा है? उनके पास केवल एक विधायक बचा है? कांग्रेस में भी उन्होंने नेतृत्व का सम्मान नहीं किया। 

पिछले हफ्ते, राणे ने उन्हें पार्टी में शामिल नहीं करने पर भाजपा के साथ बैचेनी व्यक्त की थी। राज्यसभा सांसद, राणे ने कहा था कि वह अगले 10 दिनों में अपनी पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष (एमएसपी) को भंग करने पर निर्णय लेंगे। 

उन्होंने कथित तौर पर दावा किया था कि भाजपा प्रमुख अमित शाह ने पार्टी में शामिल होने के लिए पहले ही संकेत दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि वह सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे है।

राणे को भाजपा के महाराष्ट्र कोटे से राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया था, लेकिन पार्टी ने अभी तक उन्हें शामिल नहीं किया है, कथित तौर पर भाजपा को अपने प्रमुख सहयोगी शिवसेना से विरोध की आशंका है। 

नारायण राणे 1999 में नौ महीने तक महाराष्ट्र के सीएम रहे और 2005 में शिवसेना के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ मतभेदों पर पार्टी छोड़ दी। राणे ने 2017 में कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी और अपनी पार्टी एमएसपी बनाई।


राणे के बेटे नितेश कांग्रेस के विधायक हैं और उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र में आगामी चुनावों में नितेश भाजपा या एमएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed