{"_id":"5d6dfc228ebc3e01684305b1","slug":"maharastra-man-pushes-wife-to-death-in-river-after-tiff-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पत्नी से हुई कहासुनी तो गुस्साए पति ने नदी में दिया धक्का, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पत्नी से हुई कहासुनी तो गुस्साए पति ने नदी में दिया धक्का, डूबने से हुई मौत
Tue, 03 Sep 2019 12:56 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को झगड़े के बाद 45 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को नदी में धक्का दे दिया। जिस कारण उसकी पत्नी नदी में डूब कर मर गई। घटना के बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक बालाजी फंदरे ने कहा कि खदावली गांव के निवासी दशरथ वाघे का सोमवार रात अपनी पत्नी सुरेखा वाघे (42) के साथ झगड़ा हुआ था। रात 11.30 बजे के आसपास, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को भटसा नदी में धकेल दिया जिसके बाद वह डूब गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने इसे देखा और मौके पर पहुंची पुलिस को सतर्क किया और शव को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।