फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Elec Rebels will be convinced to work in BJP's interest, they belong to us, says Fadnavis

Maharashtra Assembly Election: फडणवीस बोले- BJP के बागी नेताओं को मनाने में मिलेगी सफलता, वे हमारे लोग हैं

Fri, 01 Nov 2024 03:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Nov 2024 03:45 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कई बार टिकट आवंटन को लेकर असंतोष होता है। लेकिन हमें भरोसा है कि हम सभी को पार्टी के हित में काम करने के लिए राजी कर लेंगे।  

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Elec Rebels will be convinced to work in BJP's interest, they belong to us, says Fadnavis
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि वह बागी नेताओं को पार्टी हित में काम करने के लिए मनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के अपने लोग हैं और उन्हें समझाना पार्टी की जिम्मेदारी है। फडणवीस नागपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


'संगठन के आधार पर चलती है भाजपा, कार्यकर्ता हमारी ताकत'
भाजपा नेता ने कहा, कई बार टिकट आवंटन को लेकर असंतोष होता है। लेकिन हमें भरोसा है कि हम सभी को पार्टी के हित में काम करने के लिए राजी कर लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं। जब उन्हें मुंबई में पार्टी के बागी नेताओं के साथ हुई बैठक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। भाजपा संगठन के आधार पर चलती है और हमारे कार्यकर्ता हमें जीत दिलाते हैं। 
विज्ञापन


'हर साल पूजा के अवसर पर जाता हूं नागपुर स्थित पार्टी कार्यालय'
उन्होंने बताया कि पिछले 30 से 32 वर्षों से वह दिवाली के मौके पर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागपुर में पार्टी कार्यालय में पूजा के अवसर पर जाते हैं। फडणवीस ने कहा, हम साथ में भोजन करते हैं। यह हमारी परंपरा है। पिछले दो वर्षों से मैं नहीं जा पाया। लेकिन आज मैं फिर से पार्टी कार्यालय आया हूं और कार्यकर्ताओं से मिलकर बहुत खुश हूं। महाष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। इसके तीन दिन बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed