{"_id":"5d99a3d08ebc3e93cb765ae4","slug":"maharastra-5000-forest-ponds-to-be-set-up-in-thane-in-3-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरे में पेड़ों की कटाई के बीच महाराष्ट्र सरकार ने थाणे में 5000 तालाबों के निर्माण को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरे में पेड़ों की कटाई के बीच महाराष्ट्र सरकार ने थाणे में 5000 तालाबों के निर्माण को दी मंजूरी
Sun, 06 Oct 2019 02:10 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
तालाब (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के थाणे जिले में आने वाले तीन महीनों में पीने के पानी और सिंचाई की जरुरतों को पूरा करने के लिए लगभग 5,000 वन तालाबों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में पानी की किल्लत को ध्यान में रखते हुए इस बात का निर्णय लिया गया है। यहां लगभग 5,000 वन तालाबों का निर्माण किया जाएगा। इस पानी का इस्तेमाल पीने के लिए और सिंचाई की जरूरतों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल सोनवाने ने कहा कि दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन इस परियोजना पर काम शुरू हुआ। उन्होंने एक बयान में कहा कि जिला परिषद अगले तीन महीनों में जिले भर में 5,000 वन तालाबों का निर्माण करेगा। यह किसानों के लिए एक उपहार होगा। इसकी मदद से किसान अपनी फसलों को सही तरीके से सिंचाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में इन जलाशयों के निर्माण से भूमिगत जल को बरकार करने में मदद मिलेगी और कुछ समय बाद पानी की आपूर्ति उपलब्ध होगी।
अधिकारी ने कहा कि इससे सब्जियों, अनाज और अन्य रबी फसलों को बड़ी मात्रा में उगाने में मदद मिलेगी और पीने और कपड़े धोने के लिए पानी भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन जलाशयों से ग्रीष्मकाल में टैंकर जलापूर्ति की आवश्यकता भी कम हो जाएगी।