{"_id":"694d75fb4f12b6ce6c0138bc","slug":"maharastra-40-rescued-from-mumbai-housing-complex-fire-filmmaker-sandeep-singh-s-premises-affected-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: अंधेरी में 23 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; 40 लोग बचाए गए, फिल्ममेकर का फ्लैट भी चपेट में आया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: अंधेरी में 23 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; 40 लोग बचाए गए, फिल्ममेकर का फ्लैट भी चपेट में आया
Thu, 25 Dec 2025 11:06 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में 23 मंजिला सोरेंटो टावर में बृहस्पतिवार की सुबह भीषण आग लग गई। वीरा देसाई रोड स्थित इस इमारत में लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत की बात है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार आग सुबह 10 बजे लगी। धुआं फैलने के कारण लोग ऊपरी मंजिलों पर फंस गए थे। दमकलकर्मियों ने 16वें फ्लोर के रिफ्यूज एरिया से 30-40 लोगों को सीढ़ियों के जरिये बाहर निकाला। 15वें फ्लोर पर फंसे 3 लोगों को श्वसन उपकरण की मदद से सुरक्षित बचाया गया। आग ने इमारत के 12वें, 13वें और 14वें तल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि इलेक्ट्रिकल शाफ्ट की वायरिंग के कारण आग 10वें से 21वें फ्लोर तक फैल गई थी। इस आग की चपेट में प्रसिद्ध फिल्ममेकर संदीप सिंह का 14वें फ्लोर स्थित घर भी आ गया। संदीप हाल में हर्निया के ऑपरेशन के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। घटना के तुरंत बाद अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन उन्हें सुरक्षा के लिहाज से अपने घर ले गए। दमकल की 4 गाड़ियों ने सुबह 11.37 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन