फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharasthra: Case registered against dead woman for killing her two children

पोस्टमार्टम से बड़ा खुलासा: मृत महिला के खिलाफ उसके दो बच्चों की हत्या का मामला दर्ज, दो साल पहले ली थी जान

Wed, 12 Jul 2023 01:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Jul 2023 01:58 PM IST
सार

पुलिस ने साल 2021 में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब करीब दो साल बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। 
 

विज्ञापन
Maharasthra: Case registered against dead woman for killing her two children
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

करीब दो साल बाद एक मां पर ही उसके दो बच्चों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, मुंबई के बाहरी इलाके में साल 2021 में एक महिला और उसके दो बच्चों का शव घर से बरामद किया गया था। तभी से मामले की जांच चल रही थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा सच सामने आया है।

विज्ञापन

वसई-विरार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड के नया नगर स्थित घर में 47 वर्षीय महिला नसरीन वाघू और उसके दोनों बच्चे सदनाज (20) और हर्ष (13) सात सितंबर 2021 में मृत पाए गए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब करीब दो साल बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट से पता चला कि नसरीन ने पहले बच्चों का गला घोंटा बाद में खुद की जिंदगी समाप्त करने के लिए कुछ गोलियां खा लीं। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि मृत महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed