{"_id":"61af28fc32fe4873a56e45f1","slug":"maharashtra-women-commission-seeks-a-report-on-objectionable-remark-by-bjp-leader-ashish-shelar-on-kishori-pednekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर पर भाजपा नेता की टिप्पणी का मामला, महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर पर भाजपा नेता की टिप्पणी का मामला, महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
Tue, 07 Dec 2021 02:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:57 PM IST
सार
भाजपा नेता आशीष शेलार की टिप्प्णी मामले में महिला आयोग ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
Mumbai Mayor Kishori Pednekar
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई के वर्ली इलाके में हाल ही में हुए सिलेंडर विस्फोट के बाद मेयर किशोरी पेडनेकर पर भाजपा नेता आशीष शेलार की टिप्प्णी मामले में महिला आयोग ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने एक ट्वीट में कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
वर्ली इलाके में एक घर में हुए सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी।