वर्धा में महिला टीचर को जिंदा जलाने का मामला, सरकारी वकील उज्जवल निकम करेंगे पीड़िता की पैरवी
Maharashtra government appoints special public prosecutor Ujjwal Nikam in the case of a woman teacher being set ablaze by a man in Wardha's Hinganghat area on Feb 3.
— ANI (@ANI) February 5, 2020
बता दें कि वर्धा में सोमवार को एकतरफा प्यार में एक शादीशुदा व्यक्ति ने एक महिला टीचर को जिंदा जला दिया था। पीड़िता को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की आंखों की रोशनी चली गई है और वह 30 प्रतिशत जल चुकी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार 24 साल की पीड़िता को 27 साल के शादीशुदा आरोपी विक्की नगराले ने शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसे महिला ने ठुकरा दिया। इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का खौफनाक कदम उठाया। पीड़िता पिछले सात महीने से एक महिला कॉलेज में पढ़ा रही थी।
आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते थे। सोमवार को जब उसने प्यार का इजहार किया तो महिला ने साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता की शादी कहीं और तय हो जाने से भी नाराज था।