फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Woman gives birth to quadruplets at Satara hospital; had delivered twins earlier

दुर्लभ मामला: सतारा अस्पताल में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया; पहले पैदा हुए थे जुड़वां बच्चे

Mon, 15 Sep 2025 10:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 10:54 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सातारा जिला में एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इस दुर्लभ प्रसव में तीन बच्चियों और एक बच्चे का जन्म हुई है। डिलीवरी के बाद मां और सभी नवजात शिशु सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Woman gives birth to quadruplets at Satara hospital; had delivered twins earlier
चार जुड़वा बच्चों का हुआ जन्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
loader

विस्तार

महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने सोमवार को बताया कि यह एक बेहद दुर्लभ मामला है। इससे भी अहम बात यह है कि, महिला इससे पहले जुड़वां बच्चों को जन्म दे चुकी है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार चार बच्चों का जन्म होने की संभावना बेहद कम होती है। अनुमानतः 10 लाख से 5 करोड़ प्रसवों में से केवल एक में होता है। उन्होंने बताया कि यह मामला और भी असामान्य है क्योंकि इस महिला ने पहले जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को सांस लेने में तकलीफ और प्रसव पीड़ा होने के बाद शुक्रवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


महिला की कमजोर स्थिति के चलते करनी पड़ी सर्जरी
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. युवराज कारपे ने कहा, जांच में पता चला कि महिला गर्भ में चार शिशु पल रहे हैं। स्थिति की गंभीरता और मां के कमजोर स्वास्थ्य को देखते हुए आपातकालीन सर्जरी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह जटिल सर्जरी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सदाशिव देसाई और डॉ. तुषार मस्राम, एनेस्थेटिस्ट डॉ. नीलम कदम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली राठौड़ पाटिल और अन्य सहयोगी स्टाफ ने सफलतापूर्वक की। इस प्रक्रिया का मार्गदर्शन सतारा सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. विनायक काले ने किया। 


डॉक्टर ने बताया कि मां और उसके चारों बच्चे स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्भ में चार बच्चे होने के कारण वे काफी कमजोर हैं। सभी बच्चे को गहन चिकित्सा सुविधा में रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed