फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Woman attacked with sharp weapon by her friend in Pune, accused in police custody

Maharashtra: पुणे में महिला पर उसके दोस्त ने धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस के हिरासत में आरोपी

Tue, 27 Jun 2023 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 27 Jun 2023 02:55 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि इस हमले में महिला के सिर और हाथ में मामूली चोटें आई है और उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
Maharashtra: Woman attacked with sharp weapon by her friend in Pune, accused in police custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक 19 वर्षीय महिला पर उसके दोस्त ने दिनदहाड़े हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सदाशिव पेठ के पेरुगेट इलाके में सुबह के 10 बजे घटी। 
विज्ञापन


पीड़िता और आरोपी दोनों ही एकसाथ एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और कुछ दिन पहले ही लड़की ने उससे बात करना छोड़ दिया था। पुलिस उपायुक्त संदीप सिंह गिल ने कहा- आज सुबह अपने मित्र के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होने जा रही महिला के पास युवक पहुंचा और उससे बाते करने लगा। हालांकि, महिला बात करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके बाद युवक ने हथियार निकालकर महिला पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान महिला के दोस्त ने हस्तक्षेप किया और हमलावर को रोकने की कोशिश की और इस बीच महिला जान बचाकर भागने में कामयाब रही। हमलावर ने महिला का पीछा करने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक लिया। अधिकारी ने बताया कि इस हमले में महिला के सिर और हाथ में मामूली चोट आई है और उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि महिला अपने मित्र के साथ दो पहिया वाहन में सवार होने जा रही थी, तभी आरोपी महिला के पास आया और उससे बात करने की कोशिश करने लगा। दो पहिया पर सवार व्यक्ति आरोपी को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन तभी वह अपने बैग से धारदार हथियार निकालकर उस पर हमला करने लगा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed