फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Voilence Over Bhima-Koregaon battle celebration spread to Gujarat

गुजरात पहुंची महाराष्ट्र हिंसा की आंच, सूरत में ट्रेन रोकी और राजकोट में बस को फूंका

Thu, 04 Jan 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Thu, 04 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Voilence Over Bhima-Koregaon battle celebration spread to Gujarat
Rajkot-Somnath National Highway
महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसा की आंच गुजरात पहुंच गई है। गुजरात के सूरत में भी हिंसा की घटनाएं देखने को मिली हैं। बुधवार को सूरत में दलित समुदाय के लोगों ने एक रैली निकाली और भाजपा कार्यालय के बाहर के नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों की संख्या में दलित समुदाय के लोग समस्त अंबेडकर समाज के बैनर तले एकत्र हुए थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा उधना रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के आगे धरना दिया और सड़क जाम कर दी। इसके मद्देनजर गुजरात में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर डाल दिया गया है। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजकोट जिले के धोराजी में बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने बस को आग लगा दी। वहीं गुरुवार की सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने  जूनागढ़ के पास राजकोट- सोमनाथ हाईवे को ब्लॉक कर दिया है। 
विज्ञापन

 
इसके अलावा बुधवार को भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा के विरोध में भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर समेत करीब 250 दलित संगठनों ने राज्य बंद का आह्वान किया था ।बता दें कि पुणे में सोमवार को उस समय हिंसा भड़की भीम कोरेगांव में लोग शौर्य दिवस मना रहे थे। तभी दलितों और मराठा संगठन के लोगों के बीच हिंसा भड़क गई। हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे। हिंसा के बाद मुंबई में जगह जगह प्रदर्शन हुए वहीं 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed