फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra village passes resolution to use ballot papers in future elections, News in hindi

Maharashtra: 'भविष्य के चुनावों में बैलेट पेपर का करेंगे इस्तेमाल', सतारा के एक गांव ने पारित किया प्रस्ताव

Tue, 10 Dec 2024 03:31 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 03:31 PM IST
सार

हाल ही में खत्म हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी विपक्ष की तरफ से ईवीएम की विश्वसनीयता पर कई सवाल उठाए गए हैं। वहीं इसके बाद सतारा जिले के एक गांव ने एक प्रस्ताव पारित किया है कि आगामी सभी चुनावों वे बैलेट पेपर का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन
Maharashtra village passes resolution to use ballot papers in future elections, News in hindi
बैलेट बॉक्स और महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद तमाम विपक्षी दलों की तरफ से ईवीएम को नतीजों को लेकर असंतोष जताया गया। इस कड़ी में महाराष्ट्र के दो गांवों की तरफ से एक प्रस्ताव पारित किया गया है कि, वे आगामी सभी विधानसभा चुनावों में सिर्फ बैलेट पेपर का इस्तेमाल करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सतारा जिले की कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने भविष्य में बैलेट पेपर से चुनाव कराने का संकल्प लिया है। इस तरह यह राज्य का दूसरा गांव बन गया है जिसने ईवीएम के खिलाफ ऐसा प्रस्ताव पारित किया है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी से हारे पृथ्वीराज चव्हाण
यह गांव कराड (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण करते थे। यहां पर हालिया विधानसभा चुनाव में पृथ्वीराज चव्हाण भाजपा उम्मीदवार अतुल भोसले से 39 हजार 355 मतों से हार गए थे
विज्ञापन


ईवीएम के जरिए डाले गए वोटों पर संदेह
कोलेवाड़ी के निवासियों की तरफ से ईवीएम के जरिए डाले गए वोटों पर संदेह जताए जाने के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव सोलापुर के मालशिरस निर्वाचन क्षेत्र के मरकडवाडी के ग्रामीणों के एक वर्ग की तरफ से ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह व्यक्त करते हुए मतपत्रों का उपयोग करके नकली 'पुनर्मिलन' कराने की कोशिश के कुछ दिनों बाद पारित किया गया था। हालांकि प्रशासन और पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया, जिसके कारण मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'चुनाव आयोग को बैलेट पेपर प्रणाली पर लौटना चाहिए'
मामले में एक ग्रामीण ने मंगलवार को बताया कि, 'कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें कहा गया है कि भविष्य में चुनाव ईवीएम के बिना बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।' उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को 'सामूहिक मांग' को देखते हुए बैलेट पेपर प्रणाली पर वापस लौटना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमने संकल्प लिया है कि कोलेवाड़ी के लोग तभी मतदान करेंगे जब प्रक्रिया बैलेट पेपर का उपयोग करके की जाएगी। अगर भविष्य में चुनावों में ईवीएम का उपयोग किया जाता है तो हम मतदान नहीं करेंगे।' उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन हमें बैलेट पेपर पर मतदान करने की अनुमति नहीं देता है, तो हम मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे।


वहीं सतारा जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि उनके कार्यालय को ग्राम पंचायत से कथित प्रस्ताव की प्रति नहीं मिली है। उन्होंने कहा, 'चूंकि हमें प्रति नहीं मिली है, इसलिए मेरे लिए टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। एक बार हमें प्रति मिल जाने के बाद, हम आवश्यक कदम उठाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed