{"_id":"5ead43c18ebc3e907664ad8e","slug":"maharashtra-videos-of-some-policemen-being-attacked-emerge-govt-assure-attackers-will-be-arrested-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुलिसवालों पर हमले के वीडियो आए सामने, मंत्री बोले- सख्त कार्रवाई होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पुलिसवालों पर हमले के वीडियो आए सामने, मंत्री बोले- सख्त कार्रवाई होगी
Sat, 02 May 2020 03:30 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 02 May 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के शंभूराज देसाई (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू कराने वाले पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए लोगों के कुछ वीडियो शनिवार को सामने आए हैं। इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महाराष्ट्र के आवासीय मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि कुछ लोगों ने मुंबई में तीन से चार स्थानों पर पुलिस कर्मियों पर हमला किया था।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों, नर्सों और सफाई कर्मचारियों के साथ सबसे आगे खड़े पुलिसवालों पर हुए हमले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि वह इस मामले पर पहले ही मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से बात कर चुके हैं और उन्होंने उनसे मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
देसाई ने एक चैनल से बातचीत में कहा, 'हमारी पुलिस लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए बोल रही थी। लेकिन कुछ लोगों ने तीन से चार स्थानों पर हमारे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के पास घटना का फुटेज है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है।'
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, 'मैंने पुलिस आयुक्त से कहा है कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा न जाए। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि जिन लोगों की पहचान की गई है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।'
फिलहाल वीडियो की सही तारीख और स्थान के बारे में जानकारी नहीं है। देसाई ने कहा कि जहां अधिकांश लोगों ने लॉकडाउन के अंदर घर के अंदर रहने और लॉकडाउन मानदंडों को बनाए रखने की पुलिस की अपील को माना तो वहीं कुछ तत्वों ने उनपर हमला कर दिया।