फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Vaccination drive temporarily halted in Panvel due to unavailability of COVID19 vaccines

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पनवेल में वैक्सीन की कमी, टीकाकरण अस्थायी रूप से बंद

Thu, 08 Apr 2021 12:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Apr 2021 12:06 AM IST
सार

  • कोविड-19 वैक्सीन की अनुपलब्धता के कारण पनवेल में सभी सरकारी और निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण अभियान अस्थायी रूप से रुका

विज्ञापन
Maharashtra Vaccination drive temporarily halted in Panvel due to unavailability of COVID19 vaccines
पनवेल में कोरोना टीकाकरण पर अस्थायी रूप से रोक - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। इसी बीच देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोविड-19 वैक्सीन की कमी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पनवेल नगर निगम की ओर से बताया गया है कि कोविड-19 वैक्सीन की अनुपलब्धता के कारण पनवेल में सभी सरकारी और निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण अभियान अस्थायी रूप से रुका हुआ है। नगर निगम ने कहा कि वैक्सीन स्टॉक में वापस आने के बाद केंद्रों को फिर से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

 


महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 59907 मामले
बता दें कि महाराष्ट्र, पंजाब और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में स्थिति लगातार गंभीर हो रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 59,907 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा राज्य में अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 30,296 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही इस अवधि में 322 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 31 लाख 73 हजार 261 हो गई है। नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या अब पांच लाख 1559 हो गई है। राज्य में अभी तक इस बीमारी के चलते 56,652 लोगों की मौत हो चुकी है।


मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 10,428 नए मामले सामने आए और 23 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या चार लाख 82 हजार 760 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 11,851 पर पहुंच गई। 


वहीं, नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5338 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 3868 लोग ठीक हुए और 66 की मौत हुई। अब शहर में कोरोना के कुल मामले दो लाख 54 हजार 221 हो गए हैं और 5504 लोगों की मौत हुई है। यहां अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 42,933 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed