{"_id":"681ddaddbe0c249f4407119d","slug":"maharashtra-updates-tmh-bomb-thane-mumbai-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-hindi-news-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस-तटरक्षक-नौसेना अलर्ट, फडणवीस ने सुरक्षा की समीक्षा की; TMH में बम की अफवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस-तटरक्षक-नौसेना अलर्ट, फडणवीस ने सुरक्षा की समीक्षा की; TMH में बम की अफवाह
Fri, 09 May 2025 04:07 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 09 May 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ तनाव के मद्देनजर सीमावर्ती राज्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। मुंबई पुलिस के साथ-साथ नौसेना और तटरक्षक बल को भी अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुरक्षा की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। सरकार ने राज्य की पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा समुद्री इलाके की निगहबानी करने वाले तटरक्षक बल और नौसेना को भी अलर्ट रखा गया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, सुरक्षा बंदोबस्त के लिए जरूरी नियमित अभ्यास किए जा रहे हैं। ‘युद्ध पुस्तिका’ के अनुसार जो भी कदम उठाने जरूरी हैं, उनका ध्यान रखा जा रहा है। आंतरिक सुरक्षा पर समीक्षा बैठक को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP), गृह विभाग के शीर्ष अधिकारी और विभिन्न एजेंसियों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंथन किया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी चर्चा में शामिल हुए।
टाटा मेमोरियल अस्पताल में बम की अफवाह
सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और अतिरिक्त एहतियात के बीच शुक्रवार सुबह मुंबई में टाटा मेमोरियल अस्पताल (TMH) में बम की अफवाह के कारण थोड़ी देर के लिए लोग दहशत में आ गए। मुंबई पुलिस ने बताया कि टाटा मेमोरियल अस्पताल में बम रखे जाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं किया गया और धमकी महज अफवाह निकली।
विज्ञापन
टाटा मेमोरियल अस्पताल में बम की अफवाह
सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और अतिरिक्त एहतियात के बीच शुक्रवार सुबह मुंबई में टाटा मेमोरियल अस्पताल (TMH) में बम की अफवाह के कारण थोड़ी देर के लिए लोग दहशत में आ गए। मुंबई पुलिस ने बताया कि टाटा मेमोरियल अस्पताल में बम रखे जाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं किया गया और धमकी महज अफवाह निकली।
विज्ञापन