फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates three including CGST superintendent arrested nine-foot crocodile found in residential area

Maharashtra: मुंबई में सीजीएसटी अधीक्षक समेत तीन गिरफ्तार; यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या

Sun, 08 Sep 2024 03:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Sep 2024 03:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates three including CGST superintendent arrested nine-foot crocodile found in residential area
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
मुंबई के सीजीएसटी (एंटी-इवेजन) के अधीक्षक और दो अन्य व्यक्तियों सहित तीन लोगों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने 60 लाख में से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई की है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें मुंबई के सीजीएसटी (एंटी-इवेजन) के अधीक्षक और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत की 30 लाख रुपये की राशि कथित तौर पर हवाला के माध्यम से पहुंचाई गई।
विज्ञापन


इस बीच मुंबई के एक रिहायशी इलाके में एक नौ फुट लंबा मगरमच्छ मिला। इसे रविवार सुबह रेस्क्यू किया गया। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के नियंत्रण कक्ष को सुबह एक कॉल मिली थी, जिसमें मुलुंड इलाके में निर्मल लाइफस्टाइल हाउसिंग सोसाइटी में एक विशाल मगरमच्छ देखे जाने की बात कही गई थी। बाद में वन्यजीवों के लिए रेसक्विंक एसोसिएशन (RAWW) के सदस्यों ने वन अधिकारियों के साथ समन्वय में एक अभियान चलाया।
विज्ञापन


पालघर में 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
पालघर जिले में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक दंपति और उनके परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान गजानन गणपत दवने के रूप में हुई है। आरोपियों ने दवने को शुक्रवार शाम कथित तौर पर लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक और आरोपियों के परिवार के बीच तलासरी इलाके में उनके घर के पास एक संपर्क मार्ग को लेकर लंबे समय से विवाद है, जिसे लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में एक बार फिर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक ने आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 28 वर्षीय युवक संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना शनिवार की है, जब वर्तक नगर इलाके की है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें युवक ने अपने परिजनों से माफी मांगी है और लिखा है कि वह उनकी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाया। मृतक के दोस्तों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि युवक यूपीएससी की परीक्षा पास न कर पाने के चलते तनाव में था और शायद इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। 

नागपुर में नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

 महाराष्ट्र के नागपुर में नदी में उतरे 13 साल के दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। बताया गया है  कि दोनों लड़के शनिवार सुबह सुर नदी में बह गए थे। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने करीब 24 घंटे बाद उनके शव निकाले। ये लड़के महदुला गांव के रहने वाले थे। इनमें एक का नाम रोहन सुभाष सौसाकड़े और दूसरे का नाम रुषभ राजेंद्र गाडगे था। दोनों श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र थे और तैरने के लिए नदी के पानी में उतरे थे।

एक अफसर ने बताया कि जब रोहन डूबने लगा तो अपने दोस्त को मुसीबत में देखकर रुषभ ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पानी में बह गए। रामटेक पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ कर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन शनिवार शाम को रोशनी कम होने के कारण इसे रोक दिया गया। रविवार सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ और बचावकर्मियों ने दोनों लड़कों के शव बाहर निकाले।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक ईंट भट्ठे में काम करने वाली 27 वर्षीय महिला के साथ कथित दुष्कर्म को लेकर रविवार को उसके ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुरबाद उप संभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश शिंदे ने बताया कि पिता-पुत्र और एक नाबालिग ने छह सितंबर को महिला की झोपड़ी में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी, पीड़िता के ससुर (50) और देवर (22) हैं। नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता के पति को भी हिरासत में लिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता गंभीर रूप से घायल है और उसे ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ 

अधिकारी ने बताया, ‘‘उस पर वार किया गया और उस पर हंसिया से भी हमला किया गया। पीड़िता ने अपने पति को जब घटना के बारे में बताया तो उसके पति ने उसकी पिटाई की। भारतीय न्याय संहिता के तहत, सामूहिक बलात्कार और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी कर रहे हैं।’’

मुंबई: एयर कंडीशनर में विस्फोट एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

एयर कंडीशनर के 'आउटडोर यूनिट' में विस्फोट के कारण घायल हुए 50 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार तड़के उस समय हुई। इस दौरान तारानाथ और सुजीत पाल (33) बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 20 मंजिला कॉरपोरेट इमारत के एक रेस्तरां में एसी की 'आउटडोर यूनिट' की मरम्मत कर रहे थे।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि तारानाथ 70 प्रतिशत जल गया है, जबकि पाल 80 प्रतिशत जल गया है। रविवार को तारानाथ ने कुर्ला के सरकारी भाभा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पाल को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed