फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Nagpur Mumbai Palghar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: साइबर फ्रॉड में पूर्व कैप्टन को 11 करोड़ की चपत; नदी में कार गिरने से एक परिवार के तीन की मौत

Thu, 28 Nov 2024 12:40 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Nagpur Mumbai Palghar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का झूठा वादा करने वाली साइबर धोखाधड़ी योजना में 75 वर्षीय एक सेवानिवृत्त जहाज के कैप्टन को चार महीने में 11.16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

एक हिस्ट्रीशीटर कैफ इब्राहिम मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में उसके पास से विभिन्न बैंकों के 33 डेबिट कार्ड और 12 चेकबुक बरामद की हैं। पीड़ित, जिसकी शेयर बाजार निवेश में गहरी दिलचस्पी थी, को धोखेबाजों द्वारा शेयरों में निवेश पर भारी रिटर्न के वादे के साथ लुभाया गया था।
विज्ञापन

शुरुआत में, पीड़ित ने अपने ऑनलाइन निवेश खाते में मुनाफा देखा। हालांकि, जब उन्होंने अपनी कमाई निकालने की कोशिश की, तो उन्हें 20 प्रतिशत सेवा कर शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा गया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने दक्षिण साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि इस साल अगस्त और नवंबर के बीच पीड़ित से 11.16 करोड़ रुपये ठगे गए। जांच के दौरान पता चला कि धोखेबाजों ने धन की हेराफेरी के लिए कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। पीड़ित ने 22 लेनदेन किए थे, इन खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे। 

दो खातों को ट्रैक करने पर, पुलिस ने एक महिला द्वारा चेक के माध्यम से छह लाख रुपये की निकासी की खोज की, जिसने केवाईसी सत्यापन के लिए पैन कार्ड दिया था। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने कैफ इब्राहिम मंसूरी के कहने पर पैसे निकाले थे। पुलिस ने मंसूरी को दक्षिण मुंबई में गिरफ्तार किया है, उसके पास से 12 अलग-अलग बैंक खातों से जुड़े 33 डेबिट कार्ड हैं, जिनका इस्तेमाल पीड़ित के धन से 44 लाख रुपये स्थानांतरित करने के लिए किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

सांगली के पास कृष्णा नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में गुरुवार तड़के एक कार के कृष्णा नदी में गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसा देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ जब सांगली के रहने वाले खेडेकर और नार्वेकर कोल्हापुर में एक शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इस स्थान पर कृष्णा नदी पर दो पुल हैं, एक पुराना और एक नया, जो एक दूसरे से सटा हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुराने पुल से गुजरते समय कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार दोनों पुलों के बीच गिर गई। उन्होंने बताया कि कार एक पुल के खंभे के पास सूखे पैच पर गिरी।

गंभीर रूप से घायल छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रसाद भालचंद्र खेडेकर (35), उसकी पत्नी प्रेरणा (36), वैष्णवी संतोष नारवेकर (21), समरजीत प्रसाद खेडेकर (7), वरद संतोष नार्वेकर (19) और साक्षी संतोष नार्वेकर (42) का इलाज चल रहा है।

पुणे में आत्महत्या करने वाले किशोर का व्यक्ति ने किया था यौन उत्पीड़न
पुणे में 15 अक्तूबर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले 15 वर्षीय किशोर का यौन उत्पीड़न किया गया था। पुणे पुलिस ने बुधवार को बताया कि आत्महत्या की जांच से पता चला है कि एक 26 वर्षीय सेल्स एग्जीक्यूटिव ने कथित तौर पर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में, आरोपी ने किशोर को संदेश भेजकर उसकी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

मुंबई में सेवानिवृत्त शिप कैप्टन से 11.16 करोड़ ठगे, एक गिरफ्तार
मुंबई में एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त शिप कैप्टन से 11.16 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई। उसे शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का झूठा वादा कर झांसे में लिया। शुरू में, पीड़ित को अपने ऑनलाइन खाते में लाभ दिखाई दिया। हालांकि, जब उसने खाते से पैसे निकालने का प्रयास किया तो उन्हें 20 फीसदी सेवा कर शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा गया। पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने साउथ साइबर पुलिस थआने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साइबर धोखाधड़ी मामले में हिस्ट्रीशीटर कैफ इब्राहिम मंसूरी को गिरफ्तार किया। उसके पास से विभिन्न बैंकों के 33 डेबिट कार्ड और 12 चेकबुक मिलीं। पुलिस के अनुसार, इस साल अगस्त से नवंबर के बीच पीड़ित से 11.16 करोड़ रुपये की भारी ठगी की गई। जालसाजों ने धन निकालने के लिए कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। पीड़ित ने इन खातों में पैसे ट्रांसफर करते हुए 22 लेनदेन किए थे। 

पूर्व बैंक कर्मचारी को वीडियो कॉल पर धमकाने से 3.57 करोड़ रुपये का नुकसान

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक जालसाज ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वीडियो कॉल पर धमकी देकर 74 वर्षीय एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से 3.57 करोड़ रुपये ठग लिए। उल्हासनगर इलाके के निवासी पीड़ित को हाल ही में एक व्यक्ति का व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसने खुद को पुलिसकर्मी होने का दावा करते हुए एक अन्य व्यक्ति से बात की।

सेंट्रल पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि धोखेबाज ने पीड़ित को धमकी दी और उससे 3.57 करोड़ रुपये की राशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई। प्राथमिकी में यह नहीं बताया गया है कि पीड़ित को क्या धमकियां दी गईं।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

मुंबई में बुजुर्ग से एक करोड़ ठगे

मुंबई में सरकारी योजना के तहत फ्लैट देने का वादा कर महिला ने एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। महिला ने खुद को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) का वरिष्ठ अधिकारी बता बुजुर्ग महिला और उसके परिवार को झांसे में लिया। आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में दादर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 77 वर्षीय रंजना वराडकर ने दादार पुलिस थाने में शिकायत दी। वराडकर ने बताया कि आरोपी भक्ति अक्षय खंडारकर ने उसे, उसकी बहन और भाभी को धोखा देने के लिए खुद को म्हाडा का वरिष्ठ अधिकारी बताया।

तीन साल पहले एक अस्पताल में रिश्तेदार ने कराई मुलाकात
बतौर वराडकर, एक रिश्तेदार ने तीन साल पहले एक अस्पताल में आरोपी को उससे मिलवाया था। खंडारकर ने कथित तौर पर दावा किया कि उसके म्हाडा के शीर्ष अधिकारियों के साथ अच्छे संपर्क हैं और वह किसी योजना के माध्यम से अपने नाम पर फ्लैट आवंटित करवा सकती है।

आरोपी ने शिकायतकर्ता और रिश्तेदारों को अपने घर बुलाया
बाद में, खंडारकर ने उसे, उसकी बहन और भाभी को प्रभादेवी में अपने घर पर आमंत्रित किया। इस दौरान उसने कथित तौर पर दावा किया कि वह म्हाडा लॉटरी के माध्यम से 20 लाख रुपये में गोरेगांव में 2बीएचके फ्लैट सुरक्षित कर सकती है।

दो साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट
अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी को एक फ्लैट के लिए 20 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके साथ ही दोनों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, दो साल बाद भी वराडकर को न तो फ्लैट मिला और न ही आरोपी ने उनके पैसे लौटाए।

शिकायतकर्ता की भाभी और बहन से वसूले 80 लाख
इस बीच, खंडारकर ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता वराडकर की भाभी से 60 लाख रुपये और उसकी बहन से 20 लाख रुपये वसूले। कथित तौर पर खंडाकर ने वराडकर और उसके रिश्तेदारों से कुल एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। 

आरोपी के खिलाफ समन जारी 
शिकायतकर्ता वराडकर की शिकायत पर पुलिस ने दावों का सत्यापन किया और खंडारकर के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ समन जारी कर मामले की जांच की जा रही है। 

भाजपा नेता के कार्यालय के बाहर जमा होने के आरोप में पूर्व विधायक कलानी के खिलाफ केस

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा विधायक के कार्यालय के बाहर गैरकानूनी तरीके से जमा होने और उनके रिश्तेदार को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक पप्पू कलानी और 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उल्हासनगर इलाके में 20 नवंबर को उस समय हुई जब राज्य भर में विधानसभा चुनाव हुए थे।

उल्हासनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार ऐलानी के कार्यालय के बाहर कथित तौर पर अवैध रूप से जमावड़ा किया और उनकी भाभी को भी धमकी दी। ऐलानी की शिकायत पर कलानी और अन्य के खिलाफ 26 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 189 (2) (गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना), 190 (समान उद्देश्य से किए गए अपराध का दोषी गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ऐलानी ने पिछले हफ्ते एनसीपी (एसपी) के पप्पू कलानी के बेटे ओमी कलानी को हराकर उल्हासनगर विधानसभा सीट बरकरार रखी। पप्पू कलानी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का एक मामला भी शामिल है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है।

महाराष्ट्र: नालासोपारा में 41 अवैध ढांचों को गिराने का अभियान शुरू
महाराष्ट्र के पालघर के नालासोपारा क्षेत्र में आज सुबह नगर निगम ने कोर्ट के आदेश पर 41 अवैध इमारतों और अन्य ढांचों को गिराना शुरू किया। वसई विरार नगर निगम ने यह विध्वंस अभियान शुरू किया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नालासोपारा में 41 इमारतें और अन्य ढांचे अवैध तरीके से बनाए गए हैं, जिन्हें कोर् के आदेश पर गिराया जा रहा है। यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। 

उद्धव ठाकरे एक दिन परिवार के साथ देश छोड़ देंगे: रामदास कदम
शिवसेना नेता रामदास कदम ने गुरुवार को दावा किया कि एक दिन ऐसा आएगा जब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ रातों-रात देश छोड़ देंगे। शिरडी में पत्रकारों से बात तकरते हुए कदम ने चुनाव में हार के बाद विपक्षी की ओर से ईवीएम के गलत इस्तेमाल के आरोपों की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष जब चुनावों में हारता है तो हमेशा ईवीएम को दोष देता है और महाराष्ट्र को गुमराह करने की कोशिश करता है। जब उनसे पूछा गया कि शिवसेना (यूबीटी) के कुछ नेताओं ने स्थानीय चुनावों में अकेले लड़ने की बात की है, तो कदम ने कहा, एक दिन ऐसा आएगा जब उद्धव ठाकरे रात दो बजे अपने परिवार के साथ देश छोड़ देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed